लाइव न्यूज़ :

कर्ज भुगतान के लिए अडानी बेच सकते हैं अंबुजा सीमेंट में करीब 4 से 5 फीसदी की हिस्सेदारी

By रुस्तम राणा | Updated: March 10, 2023 21:12 IST

एक रिपोर्ट के अनुसार, अडानी ने गुरुवार को अपने सीमेंट कारोबार अंबुजा में 4% से 5% बेचने के लिए अंतरराष्ट्रीय ऋणदाताओं से औपचारिक अनुरोध किया है। अंबुजा सीमेंट में हिस्सेदारी को बेचकर उनकी 450 मिलियन डॉलर राशि जुटाने की योजना है। 

Open in App
ठळक मुद्देकर्ज को कम करने के लिए बेचना चाहते हैं अंबुजा सीमेंट में हिस्सेदारीहिस्सेदारी को बेचकर 450 मिलियन डॉलर राशि जुटाने की है योजनाअडानी ग्रुप ने हिस्सेदारी बेचने के लिए अंतरराष्ट्रीय ऋणदाताओं से औपचारिक अनुरोध किया

मुंबई: देश के बड़े कारोबारी गौतम अडानी को अब संकट काल में अंबुजा सीमेंट का सहारा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, कर्ज को कम करने के लिए अडानी अंबुजा सीमेंट में 4 से 5 फीसदी हिस्सेदारी को बेच सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि अडानी ने गुरुवार को अपने सीमेंट कारोबार अंबुजा में 4% से 5% बेचने के लिए अंतरराष्ट्रीय ऋणदाताओं से औपचारिक अनुरोध किया है। अंबुजा सीमेंट में हिस्सेदारी को बेचकर उनकी 450 मिलियन डॉलर राशि जुटाने की योजना है। 

अडानी समूह ने टिप्पणी के लिए रॉयटर्स के अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया। संकटग्रस्त अडानी समूह ने पिछले साल भारत में होल्सिम एजी के सीमेंट कारोबार - अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी लिमिटेड - का अधिग्रहण $10.5 बिलियन में किया था, जो अब तक का सबसे बड़ा अधिग्रहण है। दरअसल, अडानी समूह निवेशकों के विश्वास को फिर से कायम करना चाहता है। साथ ही पूर्व-भुगतान ऋणों द्वारा अपने कर्ज के बारे में चिंताओं को दूर करना चाहता है।

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में स्टॉक हेरफेर और टैक्स हेवन के अनुचित उपयोग का आरोप लगाया गया है, और "पर्याप्त" ऋण स्तर को चिह्नित किया गया है, जिसे समूह ने अस्वीकार कर दिया है। गौतम अडानी और उनके परिवार ने अपने समूह अडानी समूह के शेयरों द्वारा समर्थित सभी उधारों का भुगतान किया है।   

हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के प्रकाशित होने के बाद अडानी समूह की कंपनियों को भारी नुकसान हुआ है। यहां तक की स्वयं गौतम अडानी की व्यक्तिगत संपत्ति में गिरावट दर्ज हुई। उन्हें काफी नुकसान हुआ। उल्लेखनीय है कि हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडाणी समूह के खिलाफ फर्जी तरीके से लेन-देन और शेयर की कीमतों में हेर-फेर सहित कई आरोप लगाए थे। अडाणी समूह ने इन आरोपों को झूठा करार देते हुए कहा था कि उसने सभी कानूनों और प्रावधानों का पालन किया है। 

टॅग्स :गौतम अडानीAdani EnterprisesAmbuja Cement
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

कारोबारगौतम अदाणी की जीवन यात्रा बड़े सपने देखने वाले युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत?, पवार ने कहा-मुंबई आए और शून्य से की शुरुआत, आज व्यवसाय 23 राज्यों में फैला

कारोबार5 साल में हवाई अड्डों कारोबार में 01 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना, अदाणी एयरपोर्ट्स के निदेशक जीत अदाणी ने कहा-लाखों नौकरी की संभावना

भारतशरद पवार ने रखी डिनर पार्टी, राहुल गांधी, अजित पवार, गौतम अडाणी समेत पहुंचे दिग्गज नेता

कारोबार2031 तक 1200000 करोड़ रुपये निवेश?, गौतम अदाणी बोले- खनन, नवीकरणीय ऊर्जा और बंदरगाहों में लगाएंगे पैसा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?