लाइव न्यूज़ :

Adani Group Shares: अदाणी ग्रीन, अदाणी एनर्जी, अदाणी टोटल गैस, अदाणी पावर सहित 11 कंपनियों के शेयरों में 15% तक की तेजी, जानें वजह

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 29, 2024 11:35 IST

Adani Group Shares: बीएसई पर अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयर में 14.64 प्रतिशत, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस में 13.54 प्रतिशत, अदाणी टोटल गैस में 7.33 प्रतिशत, अदाणी पावर में 4.90 प्रतिशत और एनडीटीवी के शेयर में 4.54 प्रतिशत की तेजी आई।

Open in App
ठळक मुद्देअदाणी एंटरप्राइजेज का 2.11 प्रतिशत और एसीसी का 1.34 प्रतिशत चढ़ा।निफ्टी ने 192.65 अंक चढ़कर 24,106.80 अंक पर कारोबार किया।तंजानिया सरकार ने भी अदाणी समूह को पूरा समर्थन देने की बात कही है।

Adani Group Shares: अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड, एनर्जी सॉल्यूशंस, टोटल गैस लिमिटेड और पावर लिमिटेड जैसे अदाणी समूह के शेयर शुक्रवार के कारोबार में 15 फीसदी तक चढ़ गए हैं। अमेरिकी रिश्वत मामले पर स्पष्टीकरण के बाद बड़े निवेशकों ने समूह में विश्वास जताया। समूह द्वारा यह कहे जाने के बाद कि उसकी सभी पोर्टफोलियो कंपनियों के पास कम से कम अगले 12 महीनों के लिए सभी ऋण भुगतान किया जाएगा। अदाणी के शेयरों में भी तेजी आई। अदाणी समूह की सभी 11 सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों में शुक्रवार को तेजी आई। बीएसई पर अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयर में 14.64 प्रतिशत, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस में 13.54 प्रतिशत, अदाणी टोटल गैस में 7.33 प्रतिशत, अदाणी पावर में 4.90 प्रतिशत और एनडीटीवी के शेयर में 4.54 प्रतिशत की तेजी आई।

अंबुजा सीमेंट्स का शेयर 2.90 प्रतिशत, सांघी इंडस्ट्रीज का 2.44 प्रतिशत, अदाणी पोर्ट्स का 2.25 प्रतिशत, अदाणी विल्मर का 2.24 प्रतिशत, अदाणी एंटरप्राइजेज का 2.11 प्रतिशत और एसीसी का 1.34 प्रतिशत चढ़ा। इस बीच, बीएसई सेंसेक्स ने 688.31 अंक की बढ़त के साथ 79,732.05 अंक पर और एनएसई निफ्टी ने 192.65 अंक चढ़कर 24,106.80 अंक पर कारोबार किया।

इससे पहले अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (आईएचसी) ने अदाणी समूह के संस्थापक चेयरमैन गौतम अदाणी पर अमेरिका में अभियोग के बावजूद समूह में निवेश को लेकर उसका नजरिया न बदलने का आश्वासन दिया। श्रीलंका बंदरगाह प्राधिकरण और तंजानिया सरकार ने भी अदाणी समूह को पूरा समर्थन देने की बात कही है।

अदाणी समूह का कहना है कि उद्योगपति गौतम अदाणी और उनके भतीजे सागर अदाणी पर कथित रिश्वतखोरी के मामले में अमेरिका के विदेशी भ्रष्ट आचरण अधिनियम (एफसीपीए) के उल्लंघन का कोई आरोप नहीं लगाया गया है। बल्कि उन पर प्रतिभूति धोखाधड़ी के तहत आरोप लगाया गया है जिसमें मौद्रिक दंड लगाया जा सकता है।

एजीईएल पर आरोप है कि सौर ऊर्जा बिक्री ठेका हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को 26.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर की रिश्वत दी गई, जिससे कंपनी को 20 वर्ष की अवधि में दो अरब अमेरिकी डॉलर का लाभ हो सकता था। कंपनी के अनुसार, एजीईएल के तीन अधिकारियों पर केवल प्रतिभूति धोखाधड़ी की साजिश, वायर धोखाधड़ी की साजिश और प्रतिभूति धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है।

आम तौर पर ऐसे आरोपों के लिए दंड रिश्वतखोरी की तुलना में कम गंभीर होते हैं। अदाणी समूह ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए किया है और अपने बचाव के लिए हर संभव कानूनी रास्ता अपनाने की बात कही है। 

टॅग्स :Adani EnterprisesGautam Adani
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

कारोबारगौतम अदाणी की जीवन यात्रा बड़े सपने देखने वाले युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत?, पवार ने कहा-मुंबई आए और शून्य से की शुरुआत, आज व्यवसाय 23 राज्यों में फैला

कारोबार5 साल में हवाई अड्डों कारोबार में 01 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना, अदाणी एयरपोर्ट्स के निदेशक जीत अदाणी ने कहा-लाखों नौकरी की संभावना

भारतशरद पवार ने रखी डिनर पार्टी, राहुल गांधी, अजित पवार, गौतम अडाणी समेत पहुंचे दिग्गज नेता

कारोबार2031 तक 1200000 करोड़ रुपये निवेश?, गौतम अदाणी बोले- खनन, नवीकरणीय ऊर्जा और बंदरगाहों में लगाएंगे पैसा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम