लाइव न्यूज़ :

अडानी समूह को बाजार से राहत, अडानी एंटरप्राइजेज समेत 10 कंपनियों में से 6 के शेयरों में देखा गया उछाल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 6, 2023 14:05 IST

अडानी समूह की 10 में से आठ कंपनियों के शेयरों में मंगलवार को तेजी देखी गई, जिसके कारण कंपनी के व्यवसाय में वृद्धि देखी जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देअडानी समूह को राहत, 10 में से आठ कंपनियों के शेयर हुए रॉकेट, बाजार में दिखाई दिया उछालअडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 3 फीसदी चढ़कर 2,507 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंचावहीं अंबुजा सीमेंट्स 3.58 फीसदी बढ़कर 454.70 रुपये पर पहुंचा

मुंबई: अडानी समूह की 10 में से आठ कंपनियों के शेयरों में मंगलवार को तेजी देखी गई, जिससे कंपनी के व्यवसाय में वृद्धि देखी जा रही है। खबरों के अनुसार इसका प्रमुख कारण अडानी समूह द्वारा अपने पूर्व भुगतान कार्यक्रम को पूरा करने की घोषणा मानी जा रही है, जो कुल मिलाकर 2.65 बिलियन डॉलर है।

अमेरिका के शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद निवेशकों का भरोसा फिर से जीतने की कोशिश में लगा हुआ अडानी समूह डीलेवरेजिंग ड्राइव पर चला गया था। अडानी समूह की सूचीबद्ध कंपनियों में रिजर्व कैश 41.5 फीसदी बढ़कर 4.75 अरब डॉलर या 40,351 करोड़ रुपये हो गया है। समूह ने इसे अपने वित्त वर्ष 2023 के लिए क्रेडिट अपडेट के हिस्से के रूप में बताया है।

अब तक की मिली खबर के अनुसार अपडेट के बाद बीएसई पर अडानी समूह के प्रमुख अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर 3 फीसदी चढ़कर 2,507 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गया है। वहीं अंबुजा सीमेंट्स 3.58 फीसदी बढ़कर 454.70 रुपये पर पहुंच गया है, जबकि एसीसी 2.26 फीसदी बढ़कर 1851.90 रुपये हो गया है।

इसके अलावा, अडानी ग्रीन के शेयरों में 0.08 फीसदी की मामूली बढ़त रही और बाजार में इसका भाव 988 रुपये चल रहा है। वहीं अडानी पोर्ट्स 1.9 फीसदी बढ़कर 746 रुपये और अडानी पावर 0.13 फीसदी बढ़कर 159.80 रुपये के भाव पर बाजार में ट्रेंड कर रहा है। वहीं सोमवार को जारी एक क्रेडिट नोट में अडानी समूह ने कहा कि उसने 12 मार्च से पहले समूह की सूचीबद्ध फर्मों में शेयर गिरवी रखकर लिए गए 2.15 बिलियन डॉलर के ऋण का पूर्ण भुगतान कर दिया है, जिसकी भुगतान अवधि 31 मार्च तक निर्धारित थी।

वहीं अडानी समूह की अन्य कंपनियों की बात करें तो अडानी ट्रांसमिशन के शेयरों में 1.41 फीसदी, अडानी विल्मर में 0.75 फीसदी, अडानी टोटल गैस में 0.38 फीसदी और एनडीटीवी के शेयरों में 1.63 फीसदी की गिरावट देखी गई है।

टॅग्स :Adani EnterprisesGautam AdaniAdani WilmarAdani Total Gas Ltd.
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

कारोबारगौतम अदाणी की जीवन यात्रा बड़े सपने देखने वाले युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत?, पवार ने कहा-मुंबई आए और शून्य से की शुरुआत, आज व्यवसाय 23 राज्यों में फैला

कारोबार5 साल में हवाई अड्डों कारोबार में 01 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना, अदाणी एयरपोर्ट्स के निदेशक जीत अदाणी ने कहा-लाखों नौकरी की संभावना

भारतशरद पवार ने रखी डिनर पार्टी, राहुल गांधी, अजित पवार, गौतम अडाणी समेत पहुंचे दिग्गज नेता

कारोबार2031 तक 1200000 करोड़ रुपये निवेश?, गौतम अदाणी बोले- खनन, नवीकरणीय ऊर्जा और बंदरगाहों में लगाएंगे पैसा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम