लाइव न्यूज़ :

Adani Group: अडाणी समूह ने शेयरों को गिरवी रखकर लिए 7374 करोड़ रुपये कर्ज को चुकाया, यहां देखें कंपनियों की लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 7, 2023 19:42 IST

Adani Group: अप्रैल, 2025 में पूरी होने वाली थी। समूह ने कहा, ‘‘सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों के एवज में लिए गए कर्ज को कम करने की प्रवर्तकों की प्रतिबद्धता के अनुरूप इनको तय समय से पहले चुका दिया गया है।’’

Open in App
ठळक मुद्दे अडाणी एंटरप्राइजेज में प्रवर्तकों की चार प्रतिशत हिस्सेदारी गिरवी रखी गई थी।अडाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड में उनकी 11.8 प्रतिशत हिस्सेदारी बैंकों के पास गिरवी थी।अडाणी ग्रीन एनर्जी के 1.1 करोड़ शेयर यानी प्रवर्तकों की 1.2 प्रतिशत हिस्सेदारी भी कर्जदाताओं के पास गिरवी रखी गई थी।

Adani Group: कई तरह के विवादों में घिरे अडाणी समूह ने मंगलवार को कहा कि उसने शेयरों को गिरवी रखकर लिए गए 7,374 करोड़ रुपये के कर्ज को चुका दिया है और इस तरह के अन्य ऋण का भी वह मार्च अंत तक भुगतान कर देगा। अडाणी समूह ने एक बयान में कहा कि 7,374 करोड़ रुपये के शेयर-समर्थित कर्ज को निर्धारित अवधि से पहले ही चुका दिया गया है।

जबकि इनकी अवधि अप्रैल, 2025 में पूरी होने वाली थी। समूह ने कहा, ‘‘सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों के एवज में लिए गए कर्ज को कम करने की प्रवर्तकों की प्रतिबद्धता के अनुरूप इनको तय समय से पहले चुका दिया गया है।’’ समूह की प्रमुख कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज में प्रवर्तकों की चार प्रतिशत हिस्सेदारी गिरवी रखी गई थी।

जबकि अडाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड में उनकी 11.8 प्रतिशत हिस्सेदारी बैंकों के पास गिरवी थी। इनके अलावा अडाणी ट्रांसमिशन लिमिटेड के 3.6 करोड़ शेयर भी गिरवी रखे गए थे जो प्रवर्तकों की 4.5 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसी तरह अडाणी ग्रीन एनर्जी के 1.1 करोड़ शेयर यानी प्रवर्तकों की 1.2 प्रतिशत हिस्सेदारी भी कर्जदाताओं के पास गिरवी रखी गई थी।

इन शेयरों के एवज में लिए गए कर्ज को चुकाने के बाद समूह की इन चार कंपनियों में प्रवर्तकों के शेयर उनके पास लौट आएंगे। इसके पहले अडाणी समूह ने फरवरी की शुरुआत में भी कुछ कर्ज चुकाया था। बयान के मुताबिक, अभी तक अडाणी समूह ने 2.016 अरब डॉलर मूल्य का शेयर-समर्थित कर्ज चुका दिया है।

इसके साथ ही समूह ने कहा कि वह 31 मार्च, 2023 तक सभी शेयर-समर्थित कर्ज को चुकाने की प्रवर्तकों की प्रतिबद्धता पर अडिग है। अमेरिकी फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च की गत 24 जनवरी को आई एक रिपोर्ट में अडाणी समूह पर वित्तीय धोखाधड़ी और शेयरों के भाव चढ़ाने में हेराफेरी करने के आरोप लगाए गए थे।

हालांकि समूह ने इन सभी आरोपों को निराधार बताते हुए नकार दिया था लेकिन उसकी कंपनियों के शेयरों के भाव लगातार गिरते चले गए। हालत यह हो गई कि रिपोर्ट आने के एक महीने के भीतर अडाणी समूह की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 60 प्रतिशत से भी अधिक गिर गया। वैसे पिछले हफ्ते से इस गिरावट पर लगाम लगी है और फिर से शेयरों की कीमतों में तेजी देखी जा रही है।

अडाणी समूह पर कर्ज का भारी बोझ होने से उसकी वित्तीय सेहत को लेकर कई बार सवाल उठे हैं। पिछले चार साल में समूह का सकल कर्ज दोगुना हो चुका है। गत सितंबर में फिच समूह की इकाई क्रेडिटसाइट्स ने कहा था कि अडाणी समूह ने अपने विस्तार के लिए कर्ज का सहारा लिया है और अब वह हद से ज्यादा कर्ज में है। अडाणी समूह पर सकल कर्ज बढ़कर 2.21 लाख करोड़ रुपये हो चुका है। समूह को अगले साल दो अरब डॉलर के विदेशी मुद्रा बॉन्ड का भी भुगतान करना होगा। 

टॅग्स :गौतम अडानीAdani EnterprisesAdani Wilmar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

कारोबारगौतम अदाणी की जीवन यात्रा बड़े सपने देखने वाले युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत?, पवार ने कहा-मुंबई आए और शून्य से की शुरुआत, आज व्यवसाय 23 राज्यों में फैला

कारोबार5 साल में हवाई अड्डों कारोबार में 01 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना, अदाणी एयरपोर्ट्स के निदेशक जीत अदाणी ने कहा-लाखों नौकरी की संभावना

भारतशरद पवार ने रखी डिनर पार्टी, राहुल गांधी, अजित पवार, गौतम अडाणी समेत पहुंचे दिग्गज नेता

कारोबार2031 तक 1200000 करोड़ रुपये निवेश?, गौतम अदाणी बोले- खनन, नवीकरणीय ऊर्जा और बंदरगाहों में लगाएंगे पैसा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम