लाइव न्यूज़ :

अडाणी समूह खुले ऑफर के तहत शेयर बेचने वालों को 48 रु प्रति शेयर अतिरिक्त देगा, प्रणय राय और राधिका राय की डील का ब्योरा आने के बाद लिया ये फैसला

By रुस्तम राणा | Updated: January 3, 2023 16:32 IST

अतिरिक्त भुगतान करने के फैसले के बारे में बताते हुए कंपनी ने कहा कि यह किसी अन्य प्रमोटर से खरीदे गए शेयरों के लिए स्थानांतरण मूल्य ओपन ऑफर मूल्य से अधिक था जो कि 294 रुपये प्रति शेयर था और प्रमोटर ट्रांसफर मूल्य 342.65 रुपये था।

Open in App
ठळक मुद्देअडानी समूह ने एनडीटीवी के संस्थापकों को 342.65 रुपये प्रति शेयर की दर से किया था भुगतानवही दर से अब ओपन ऑफर के तहत शेयर बेचने वालों को भी दिया जाएगाएनडीटीवी शेयरों के लिए 48.65 रुपये प्रति शेयर की अतिरिक्त कीमत का भुगतान करने का फैसला किया गया

नई दिल्ली: अडानी समूह ने ओपन ऑफर के तहत खरीदे गए एनडीटीवी शेयरों के लिए 48.65 रुपये प्रति शेयर की अतिरिक्त कीमत का भुगतान करने का फैसला किया है। अडानी समूह ने इस संबंध में मंगलवार को जानकारी दी है। अडानी समूह ने एनडीटीवी के संस्थापकों प्रणय रॉय और राधिका रॉय को 342.65 रुपये प्रति शेयर की दर से भुगतान किया था। वही दर अब ओपन ऑफर के तहत शेयर बेचने वालों को भी दिया जाएगा।

बता दें कि पहले एनडीटीवी का ओपन ऑफर मूल्य 294 रुपये प्रति शेयर था और प्रमोटर ट्रांसफर मूल्य 342.65 रुपये प्रति शेयर था। समझौते की मूल शर्तों के तहत, अडानी समूह को 23 दिसंबर की घोषणा से पहले 60 कारोबारी दिनों में एनडीटीवी के वॉल्यूम-वेटेड (volume-weighted) औसत बाजार मूल्य के आधार पर रॉय दंपत्ति को 368.43 रुपये प्रति शेयर के आधार मूल्य का भुगतान करना था।

अडानी समूह ने पिछले वर्ष 22 नवंबर से 5 दिसंबर तक एनडीटीवी में अतिरिक्त 26% हिस्सेदारी हासिल करने के लिए ओपन ऑफर लॉन्च किया था। इस ओपन ऑफर में भी निवेशकर एनडीटीवी के 53 लाख से अधिक शेयरों को बेचना चाहते थे। इसके अलावा स्टॉक के ट्रेडिंग मूल्य पर भी भारी छूट का ऑफर दिया गया था।

उधर, पिछले हफ्ते एनडीटीवी की ओर से बयान जारी कर कहा गया था कि रॉय दंपति ने अडानी समूह द्वारा कंपनी के अधिकांश शेयर लेने के बाद निदेशकों के रूप में इस्तीफा दे दिया था। साथ ही चार अन्य स्वतंत्र निदेशकों ने भी इस्तीफा दे दिया, जो 30 दिसंबर से प्रभावी है।

आपको बता दें कि पिछले साल अगस्त में अडानी समूह ने एनडीटीवी मीडिया ग्रुप की 29,18 फीसदी हिस्सेदारी को खरीदा था। साथ ही मीडिया हाउस में 26% हिस्सेदारी के लिए एक खुला ऑफर भी दिया था। एनडीटीवी एक प्रमुख मीडिया हाउस है और तीन राष्ट्रीय समाचार चैनल, NDTV 24x7, NDTV इंडिया और NDTV प्रॉफिट संचालित करता है। 

टॅग्स :Adani Enterprisesगौतम अडानीGautam Adani
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

कारोबारगौतम अदाणी की जीवन यात्रा बड़े सपने देखने वाले युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत?, पवार ने कहा-मुंबई आए और शून्य से की शुरुआत, आज व्यवसाय 23 राज्यों में फैला

कारोबार5 साल में हवाई अड्डों कारोबार में 01 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना, अदाणी एयरपोर्ट्स के निदेशक जीत अदाणी ने कहा-लाखों नौकरी की संभावना

भारतशरद पवार ने रखी डिनर पार्टी, राहुल गांधी, अजित पवार, गौतम अडाणी समेत पहुंचे दिग्गज नेता

कारोबार2031 तक 1200000 करोड़ रुपये निवेश?, गौतम अदाणी बोले- खनन, नवीकरणीय ऊर्जा और बंदरगाहों में लगाएंगे पैसा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स