लाइव न्यूज़ :

अडाणी ग्रीन एनर्जी की इकाई ने गुजरात में 150 मेगावाट क्षमता की पवन ऊर्जा परियोजना चालू की

By भाषा | Updated: June 2, 2021 18:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जून अडाणी ग्रीन एनर्जी ने बुधवार को कहा कि उसकी इकाई एडब्ल्यूईकेटीएल ने गुजरात के कच्छ जिले में 150 मेगावाट क्षमता की पवन ऊर्जा परियोजना चालू की है। इस परियोजना को निर्धारित समय से नौ महीने पहले ही चालू कर दिया गया।

अडाणी ग्रीन एनर्जी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘अडाणी विंड एनर्जी कच्छ थ्री लि. (एडब्ल्यूईकेटीएल) ने 150 मेगावाट क्षमता की पवन ऊर्जा परियोजना चालू की है। इसे निर्धारित समय से

नौ महीने ही चालू कर दिया गया।’’ एडब्ल्यूईकेटीएल अडाणी ग्रीन एनर्जी लि. (एजीईएल) की अनुषंगी है।

कंपनी के अनुसार पिछले 12 महीने में यह छठी परियोजना है जिसे समय से पहले चालू किया गया है।

परियोजना के लिये सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (सेकी) के साथ 25 साल का बिजली खरीद समझौता (पीपीए) है। यह समझौता 2.82 रुपये प्रति यूनिट (किलोवाट घंटा) पर किया गया है।

इस परियोजना के साथ एजीईएल की परिचालन वाली कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 5,075 मेगावाट पहुंच गयी है। इसमें पवन ऊर्जा परियोजनाओं की क्षमता 647 मेगावाट है। कंपनी ने 2025 तक 25,000 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता स्थापित करने का लक्ष्य रखा है।

कंपनी जिन पर काम कर रही है उन्हें मिलाकर कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 24,294 मेगावाट है। इसमें अधिग्रहण वाली संपत्ति और वे परियोजनाएं शामिल हैं, जिसमें ऐजीईएल सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी बनी है।

बयान के अनुसार इस 150 मेगावाट के साथ एजीईएल ने कोविड-19 महामारी के दौरान कुल परिचालन क्षमता में 2,525 मेगावाट क्षमता का इजाफा किया। इसमें से 1,750 मेगावाट की क्षमता अधिग्रहण के जरिये हासिल की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनक्सल मोर्चे के ‘सी-60’ जवानों को मिलेगा खास सेवा पदक?, महाराष्ट्र सरकार का फैसला, जंगल में लड़नेवालों को अब मिलेगा सम्मान

क्रिकेटलगातार 4 हार और जसप्रीत बुमराह ने 5 मैच में नहीं लिए कोई विकेट?, क्या मुंबई इंडियंस में सबकुछ ठीक नहीं, पूर्व स्टार खिलाड़ी ने खड़े किए सवाल?

स्वास्थ्यHeatwave Alert: पारा 40 के पार; सेहत का रखें ख्याल, जानें इस गर्मी में क्या करें और क्या न करें

भारतलगातार तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण सिंह?, पीएम मोदी बोले- सदन को आप पर भरोसा, साथ लेकर चलने का प्रयास, वीडियो

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?