लाइव न्यूज़ :

Adani Green Energy Limited: निवेशकों को शेयर बेचकर 12300 करोड़ रुपये जुटाएगी ऊर्जा कंपनी अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड, उद्योगपति गौतम अडाणी की बड़ी घोषणा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 7, 2023 15:52 IST

Adani Green Energy Limited: अडाणी समूह अमेरिकी शोध और निवेश कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट में लगाए गए धोखाधड़ी के आरोपों के बाद वापसी की रणनीति पर लगातार काम कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपूंजी जुटाने की योजना उसी रणनीति का हिस्सा है।कंपनी हिंडनबर्ग के आरोपों को सिरे से खारिज कर चुकी है।कोष का उपयोग कंपनी की विस्तार योजनाओं में पूंजी जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा।

Adani Green Energy Limited: उद्योगपति गौतम अडाणी की अगुवाई वाले समूह की नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड निवेशकों को शेयर बेचकर 12,300 करोड़ रुपये जुटाएगी। समूह अमेरिकी शोध और निवेश कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट में लगाए गए धोखाधड़ी के आरोपों के बाद वापसी की रणनीति पर लगातार काम कर रही है।

पूंजी जुटाने की योजना उसी रणनीति का हिस्सा है। कंपनी हिंडनबर्ग के आरोपों को सिरे से खारिज कर चुकी है। अडाणी ग्रीन ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसके निदेशक मंडल ने पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) के माध्यम से इक्विटी शेयरों की बिक्री कर 12,300 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दे दी है।

इस कोष का उपयोग कंपनी की विस्तार योजनाओं में पूंजी जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा। समूह की दो अन्य कंपनियों ने भी मई में ऐसी ही योजना की घोषणा की थी। समूह की प्रमुख कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज ने 12,500 करोड़ रुपये जबकि अडाणी ट्रांसमिशन ने 8,500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना की घोषणा की थी। कोष पात्र संस्थागत निवेशकों को शेयर जारी कर जुटाया जाएगा। मामले से जुड़े सूत्रों का कहना है कि यूरोप और पश्चिम एशिया के निवेशकों ने इसमें भारी रुचि दिखाई है।

टॅग्स :गौतम अडानीAdani Enterprises
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

कारोबारगौतम अदाणी की जीवन यात्रा बड़े सपने देखने वाले युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत?, पवार ने कहा-मुंबई आए और शून्य से की शुरुआत, आज व्यवसाय 23 राज्यों में फैला

कारोबार5 साल में हवाई अड्डों कारोबार में 01 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना, अदाणी एयरपोर्ट्स के निदेशक जीत अदाणी ने कहा-लाखों नौकरी की संभावना

भारतशरद पवार ने रखी डिनर पार्टी, राहुल गांधी, अजित पवार, गौतम अडाणी समेत पहुंचे दिग्गज नेता

कारोबार2031 तक 1200000 करोड़ रुपये निवेश?, गौतम अदाणी बोले- खनन, नवीकरणीय ऊर्जा और बंदरगाहों में लगाएंगे पैसा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम