लाइव न्यूज़ :

अडाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई की कुल बिजली मांग का 30 प्रतिशत नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से पूरा करेगी

By भाषा | Updated: November 3, 2021 16:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर अडाणी समूह की कंपनी अडाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लि. ने कहा है कि वह मुंबई में कुल ऊर्जा मांग का 30 प्रतिशत हिस्सा नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से पूरा करेगी और 2027 तक बढ़ाकर इसे 60 प्रतिशत करेगी। कंपनी मुंबई में बिजली वितरण का काम करती है।

अडाणी इलेक्ट्रिसिटी ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘‘कंपनी पहले ही मुंबई में कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने को लेकर कदम उठा चुकी है। नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ कंपनी मुंबई की बिजली जरूरत का 30 प्रतिशत हिस्सा नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से पूरा करेगी। इसे 2027 तक बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया जाएगा।’’

बयान के अनुसार, इससे मुंबई के कुल ग्रीन हाउस गैस (जीएचजी) उत्सर्जन में 16 प्रतिशत तक की भरपाई हो सकेगी। साथ ही मुंबई उल्लेखनीय मात्रा में नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग वाला दुनिया का पहला महानगर होगा।

कंपनी ने इन लक्ष्यों को हाल में विदेशी निवेशकों को अमेरिकी डॉलर मूल्य में जारी बांड के तहत वित्तीय जुर्माने से जोड़ा है। यानी लक्ष्य हासिल नहीं होने पर वह वित्तीय जुर्माना देगी। यह कदम नवीकरणीय ऊर्जा को लेकर कंपनी की प्रतिबद्धता को बताता है।

कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि अडाणी इलेक्ट्रिसिटी फिलहाल मुंबई शहर के लिये कुल बिजली जरूरत का तीन से पांच प्रतिशत नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से पूरा करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतऐतिहासिक पल, नीतीश कुमार की राह पर चलेंगे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी?

बॉलीवुड चुस्कीToaster Review: राजकुमार राव की फिल्म 'टोस्टर' हंसाएगी या बस टाइमपास? जानिए पूरा सच

भारतबिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी से क्यों खफा तेजस्वी यादव?, शैक्षणिक डिग्री को लेकर राजद ने 9 वीडियो किया शेयर, देखिए

क्राइम अलर्टअमरावती में 180 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण?, मोहम्मद अयाज के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, वीडियो

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?