लाइव न्यूज़ :

अडानी समूह के FPO में करेगी 32.62 अरब का निवेश करेगी संयुक्त अरब अमीरात की IHC

By रुस्तम राणा | Updated: January 30, 2023 19:21 IST

अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 30 जनवरी को खुलासा किया कि वह अपनी सहायक कंपनी ग्रीन ट्रांसमिशन इन्वेस्टमेंट होल्डिंग आरएससी आरएससी लिमिटेड के माध्यम से अदानी एंटरप्राइजेज के 20,000 करोड़ रुपये के फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) में 400 मिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगी। 

Open in App
ठळक मुद्देआईएचसी ने कहा, अडानी समूह में हमारी रुचि अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के मूल सिद्धांतों में विश्वास से प्रेरित हैकंपनी ने एक बयान में कहा, सभी विनियामक अनुमोदन प्राप्त करने के बाद लेनदेन सभी आवश्यक प्रक्रियाओं के पूरा होने के अधीन होगाबता दें कि हाल ही हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से अडानी समूह को शेयर बाजार में नुकसान हुआ है

Adani Enterprises: हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बीच अडानी ग्रुप के लिए अच्छी खबर है। अबु धावी की एक कंपनी ने अडानी एंटरप्राइजेज में भारी निवेश करने का ऐलान किया है। अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 30 जनवरी को खुलासा किया कि वह अपनी सहायक कंपनी ग्रीन ट्रांसमिशन इन्वेस्टमेंट होल्डिंग आरएससी आरएससी लिमिटेड के माध्यम से अदानी एंटरप्राइजेज के 20,000 करोड़ रुपये के फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) में करीब 32.62 अरब रुपये (400 मिलियन अमेरिकी डॉलर) का निवेश करेगी। 

आईएचसी अबू धाबी की सबसे मूल्यवान सूचीबद्ध कंपनियों में से एक, अडानी एंटरप्राइजेज की शेयर पेशकश की एंकर बुक में भी एक निवेशक थी। आईएचसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सैयद बसर शुएब ने कहा, "अडानी समूह में हमारी रुचि अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के मूल सिद्धांतों में विश्वास से प्रेरित है। हम दीर्घकालिक दृष्टिकोण से विकास की प्रबल संभावना और अपने शेयरधारकों के लिए अतिरिक्त मूल्य देखते हैं।"

कंपनी ने एक बयान में कहा, सभी विनियामक अनुमोदन प्राप्त करने के बाद लेनदेन सभी आवश्यक प्रक्रियाओं के पूरा होने के अधीन होगा। अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी ट्रांसमिशन और अडानी एंटरप्राइजेज समेत अदानी समूह की तीन कंपनियों में पिछले साल के 2 अरब डॉलर के निवेश के बाद आईएचसी ने अडानी समूह के साथ यह दूसरा निवेश सौदा है, जो सभी भारतीय एक्सचेंजों में सूचीबद्ध हैं।

शुएब ने कहा कि हम नई संभावनाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार को करीब से देख रहे हैं, और हम 2023 में अपने पारंपरिक बाजार के बाहर और अवसरों की तलाश जारी रखेंगे। आईएचसी की स्थापना 1998 में यूएई में गैर-तेल व्यापार क्षेत्रों में विविधता लाने और विकसित करने की पहल के हिस्से के रूप में की गई थी। 

गौरतलब है कि हाल ही हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से अडानी समूह को शेयर बाजार में नुकसान पहुंचा है। इस रिपोर्ट के आने से कंपनी के शेयरों में गिरावट देखी गई। हालांकि समूह से इस रिपोर्ट को खारिज कर किया है। 

टॅग्स :Adani EnterprisesGautam AdaniUAEAbu Dhabi
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

विश्वकुवैत में बिजली और जल शोधन संयंत्र पर ईरान का हमला, भारतीय नागरिक की मौत

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित