लाइव न्यूज़ :

फरवरी में 78.27 लाख घरेलू विमान यात्री, पिछले साल से 36.71 प्रतिशत कम: डीजीसीए

By भाषा | Updated: March 17, 2021 20:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मार्च भारतीय विमानन नियामक डीजीसीए ने बुधवार को कहा कि फरवरी 2021 में लगभग 78.27 लाख घरेलू यात्रियों ने हवाई यात्रा की जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 36.71 प्रतिशत कम है।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अनुसार, जनवरी में देश के भीतर 77.34 लाख लोगों ने हवाई यात्रा की।

डीजीसीए द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, इंडिगो ने फरवरी में 42.38 लाख यात्रियों को लेकर हवाई यात्रा की जो कुल घरेलू बाजार का 54.2 प्रतिशत हिस्सा है। स्पाइसजेट ने कुल 9.62 लाख यात्रियों के साथ उड़ाने भरीं, जो कुल बाजार का 12.3 प्रतिशत हिस्सा है।

आंकड़ों में बताया गया है कि फरवरी महीने के दौरान, एयर इंडिया, गोएयर, विस्तारा और एयरएशिया इंडिया ने फरवरी में क्रमश: 9.16 लाख, 5.81 लाख, 5.4 लाख और 5.21 लाख यात्रियों को लेकर उड़ानें भरीं।

डीजीसीए के अनुसार, इंडिगो, विस्तारा, गोएयर, एयर इंडिया और एयरएशिया इंडिया की भरी सीटों का अनुपात 74.4 प्रतिशत, 73.7 प्रतिशत, 76.5 प्रतिशत, 78.3 प्रतिशत और 67.9 प्रतिशत था।

नियाकम ने कोविड के कारण उड़ानों में क्षमता से कम सीटें भरने की इजाजत दी है। अभी वे 80 प्रतिशत सीट के लिए ही बुकिंग कर सकती हैं।

भारत ने कोरोनावायरस महामारी के चलते दो माह की पाबंदी के बाद पिछले साल 25 मई को घरेलू यात्री उड़ानों को फिर से शुरू किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs CSK: वानखेड़े में सीएसके ने मुंबई इंडियंस को बुरा पटका, 103 रनों से हराया, सैमसन ने जड़ा नाबाद शतक और अकील होसेन ने झटके 4 विकेट

क्रिकेट'अगर धोनी नहीं होते तो आज संजू सैमसन भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज होते': MI के खिलाफ 54 बॉल में नाबाद शतक जड़ने के बाद बोले नेटिजन्स

विश्वराष्ट्रपति ट्रंप ने 'नरक' वाले विवाद को शांत करने की कोशिश की, भारत को बताया एक 'महान देश'

क्रिकेटसैमसन का जलवा, 54 गेंदों में 101*, CSK ने मुंबई के सामने खड़ा किया 207 रन

क्राइम अलर्टमटका किंग की जमीन बेचकर ठगी, समद की कथित पत्नी पर FIR, विवाद गरमाने की आशंका

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम