लाइव न्यूज़ :

एयर बब्बल समझौते पर 50 प्रतिशत लोग चाहते हैं निलंबन: सर्वेक्षण

By भाषा | Updated: December 21, 2020 23:27 IST

Open in App

मुंबई, 21 दिसंबर कोरोना वायरस के सामने आए एक ‘नए प्रकार’ से बढ़ी चिंताओं के बीच सरकार ने भी ब्रिटेन से आने-जाने वाली उड़ानों को अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया है। वहीं एक सर्वेक्षण में 50 प्रतिशत लोग अन्य देशों के साथ भी विशेष उड़ान समझौते (एयर बबल पैक्ट) को निलंबित करने के पक्ष में है।

कोरोना वायरस का नया प्रकार इंग्लैंड में सामने आया है। यह मौजूदा कोरोना वायरस के मुकाबले कई गुना तेजी से फैलने में सक्षम है।

सर्वेक्षण में 41 प्रतिशत लोगों ने ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, नीदरलैंड, डेनमार्क और ऑस्ट्रेलिया से आने वाले यात्रियों को 14 दिन के अनिवार्य पृथकवास में रहने के पक्ष में मत दिया।

यह सर्वेक्षण ऑनलाइन मंच लोकल सर्किल्स ने किया। इसे 202 जिलों के 7,000 से अधिक लोगों के बीच किया गया।

सोमवार को जारी सर्वेक्षण रपट में कहा गया है कि यह सर्वेक्षण रविवार शाम से सोमवार सुबह के बीच किया गया है।

वहीं सरकार ने 22 दिसंबर की मध्यरात्रि से लेकर 31 दिसंबर तक ब्रिटेन से आने वाली सभी उड़ानों पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। लंदन और ब्रिटेन के अन्य हिस्सों में कोरोना वायरस का नया रूप सामने आने के बाद यह रोक लगाई गई है।

इससे पहले जर्मनी, फ्रांस, इटली, नीदरलैंड, आयरलैंड और बेल्जियम की सरकारें भी एहतियात बरतते हुये ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर रोक लगा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट