लाइव न्यूज़ :

वित्त वर्ष 2019-20 के लिये अबतक 3.75 करोड़ आयकर रिटर्न दाखिल किये गये

By भाषा | Updated: December 22, 2020 17:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर आयकर विभाग ने मंगलवार को कहा कि 21 दिसंबर तक 3.75 करोड़ करदाता पहले ही आकलन वर्ष 2020-21 (वित्त वर्ष 2019-20) के लिये आयकर रिटर्न भर चुके हैं।

आयकर विभाग ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘आकलन वर्ष 2020-21 के लिये 21 दिसंबर तक 3.75 करोड़ करदाता पहले ही रिटर्न दाखिल कर चुके हैं। क्या आपने भरा है? अगर नहीं भरा है, अभी भरें।’’

कुल 2.17 करोड़ करदाताओं ने आईटीआर-1, 79.82 लाख ने आईटीआर-4, 43.18 लाख ने आईटीआर-3 और 26.56 लाख ने आईटीआर-2 दाखिल किये।

व्यक्तिगत करदाताओं के लिये वित्त वर्ष 2019-20 (आकलन वर्ष 2020-21) में आयकर रिटर्न भरने की समयसीमा 31 दिसंबर, 2020 को समाप्त होगी जबकि जिन खातों के ऑडिट की जरूरत है, उसे 31 जनवरी, 2020 तक भरने की आवश्यकता है।

कोविड-19 महामारी के कारण आयकर रिटर्न भरने की समयसीमा 31 जुलाई और बाद में 31 अक्टूबर, 2020 से आगे बढ़ायी गयी।

वित्त वर्ष 2018-19 (आकलन वर्ष 2019-20) के लिये बिना विलम्ब शुल्क के कर रिटर्न भरने की समयसीमा समाप्त होने पर 5.65 करोड़ से अधिक रिटर्न दाखिल किये गये। पिछले साल भी समयसीमा 31 अगस्त तक के लिये बढ़ायी गयी थी।

विभाग के अनुसार तुलनात्मक आधार पर देखा जाए तो 21 अगस्त, 2019 तक 3.63 करोड़ आईटीआर भरे गये थे जबकि इस साल 21 दिसंबर, 2020 तक 3.75 करोड़ आईटीआर भरे गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतऐतिहासिक पल, नीतीश कुमार की राह पर चलेंगे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी?

बॉलीवुड चुस्कीToaster Review: राजकुमार राव की फिल्म 'टोस्टर' हंसाएगी या बस टाइमपास? जानिए पूरा सच

भारतबिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी से क्यों खफा तेजस्वी यादव?, शैक्षणिक डिग्री को लेकर राजद ने 9 वीडियो किया शेयर, देखिए

क्राइम अलर्टअमरावती में 180 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण?, मोहम्मद अयाज के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, वीडियो

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?