लाइव न्यूज़ :

इंदौर में नौकरी खोने के डर से पेटीएम के 35 वर्षीय कर्मचारी ने जान दी, संकट के दौर से गुजर रही है कंपनी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 26, 2024 20:08 IST

लसूड़िया पुलिस थाने के प्रभारी तारेश कुमार सोनी ने बताया कि पेटीएम के कर्मचारी गौरव गुप्ता (35) ने अपने घर में रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देपेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के 35 वर्षीय कर्मचारी ने इंदौर में कथित तौर पर फांसी लगाकर जान दे दीपेटीएम कर्मचारी अपनी नौकरी खोने के डर से पिछले कुछ दिनों से दबाव में थासंकट के दौर से गुजर रही है पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड

इंदौर (मप्र): संकट के दौर से गुजर रही पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) के 35 वर्षीय कर्मचारी ने इंदौर में कथित तौर पर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने शुरुआती जानकारी के हवाले से बताया कि पेटीएम कर्मचारी अपनी नौकरी खोने के डर से पिछले कुछ दिनों से दबाव में था। 

लसूड़िया पुलिस थाने के प्रभारी तारेश कुमार सोनी ने बताया कि पेटीएम के कर्मचारी गौरव गुप्ता (35) ने अपने घर में रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोनी ने बताया, ‘‘हमें शुरुआती जानकारी मिली है कि गुप्ता इस आशंका के चलते दबाव में थे कि पेटीएम बंद हो सकता है जिससे उनका रोजगार चला जाएगा। हम इस संबंध में जांच कर रहे हैं।’’ थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को गुप्ता का सुसाइड नोट नहीं मिला है और उनके शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। 

उन्होंने बताया कि पेटीएम कर्मचारी की मौत के मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। भारतीय रिजर्व बैंक ने 31 जनवरी को आदेश जारी करते हुए पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) को 29 फरवरी के बाद किसी भी ग्राहक खाते, प्रीपेड इंस्ट्रूमेंट्स, वॉलेट, फास्टैग और नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड में आगे जमा, लेनदेन या टॉप-अप रोकने के लिए कहा था। केंद्रीय बैंक ने इसकी समयसीमा अब बढ़ाकर 15 मार्च कर दी है। 

(खबर - पीटीआई भाषा)

टॅग्स :पेटीएमPaytm Payments Services Ltd.आत्महत्या प्रयास
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

भारत"भगवान उसे सज़ा देगा": कर्नाटक के अधिकारी ने आत्महत्या की, सीनियर पर लगाया आरोप

क्राइम अलर्टGreater Noida News: MBA की छात्रा की आत्महत्या से सनसनी, 13वीं मंजिल से गिरकर मौत

क्राइम अलर्टकुवैत में रह रही मां को बेटी का आखिरी मैसेज, बोली- 'मम्मी आई लव यू' , फिर यूट्यूबर ने कर ली आत्महत्या

भारतमहाराष्ट्र के बैंक कर्मचारी ने कुत्ते के काटने के बाद रेबीज होने के डर से किया सुसाइड

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम