लाइव न्यूज़ :

विभिन्न राजमार्ग परियोजनाओं के साथ सड़क क्षेत्र के लिये बेहतर वर्ष होगा 2022

By भाषा | Updated: December 30, 2021 17:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर देश के सड़क क्षेत्र का वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण आए उतार-चढ़ाव के बावजूद विस्तार हुआ है। इसके साथ आने वाले नये साल में कई राष्ट्रीय राजमार्गों का विस्तार होने, अनेक परियोजनाएं पूरी होने तथा कई परियोजनाएं आवंटित किये जाने की उम्मीद है। इस तरह 2022 बीते वर्ष के मुकाबले कहीं बेहतर होने की उम्मीद है।

आने वाले साल में दूरदराज के एवं दुर्गम क्षेत्रों तक संपर्क स्थापित करना, सड़क नेटवर्क के प्रमुख बिंदुओं पर भीड़भाड़ कम करना, परिवहन और ‘लॉजिस्टिक’ का एक एकीकृत मल्टी-मॉडल राष्ट्रीय नेटवर्क और महत्वाकांक्षी स्वैच्छिक वाहन कबाड़ नीति पर जोर होगा।

केंद्रीय सड़क परिवहन सचिव गिरिधर अरमाने ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के मामले में अगला वर्ष, वर्तमान वर्ष के मुकाबले बेहतर होगा। हमें उम्मीद है कि कई परियोजनाएं जिनकी निविदा जारी की जा चुकी है, जो इस वर्ष आवंटित की गई हैं और जो कुछ हद तक शुरू हो चुकी हैं, वे पूरी हो जाएंगी।’’

कोरोना वायरस ने बीते लगभग दो वर्ष में कई क्षेत्रों को किसी न किसी समय प्रभावित किया। सड़क क्षेत्र में भी अवरोध आए लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के मामले में प्रगति शानदार रही।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय का वर्तमान वित्त वर्ष में प्रतिदिन 40 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण का लक्ष्य है।

अरमाने ने कहा, ‘‘वर्तमान वित्त वर्ष के मुकाबले हमारी उपलब्धि और अधिक होगी। भारतमाला परियोजना और राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यक्रम के तहत कई परियोजनाएं आवंटित की जानी हैं।’’

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने उन परियोजनाओं की पहचान की है जो अगले वर्ष भारतमाला परियोजना के तहत आवंटित की जानी है।

अरमाने ने कहा, ‘‘देश में भीड़भाड़ वाले बिंदुओं की हमने पहचान की है, ऐसे आर्थिक केंद्रों की भी पहचान की है जिनके बीच यातायात का दबाव बहुत अधिक रहता है। इन्हें सड़कों के जरिए प्रभावी रूप से जोड़ने की जरूरत है।’’

सड़क संपत्तियों के बाजार पर चढ़ाने के संबंध में, अरमाने ने बताया कि राज्य एजेंसियों द्वारा बनाई गई सभी सड़कों को अल्पावधि के लिए, एक से तीन साल या फिर 15-25 साल के लंबी अवधि के लिये मौद्रिकरण किया जा रहा है।

इस वर्ष भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के पहले ‘अवसंरचना निवेश न्यास (इनविट)’ के तहत 5,000 करोड़ रुपये से अधिक राशि जुटाई गई है।

दूसरे प्रस्तावित इनविट के बारे में अरमाने ने कहा, ‘‘हम करीब 2,500-3,000 करोड़ रुपये की योजना बना रहे हैं। निर्गम की तैयारी की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?