लाइव न्यूज़ :

वर्ष 2023-24 तक पेट्रोल के साथ 20 प्रतिशत एथेनॉल-मिश्रण : गोयल

By भाषा | Updated: July 16, 2021 20:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जुलाई वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूह गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत ने वर्ष 2023-24 तक पेट्रोल के साथ 20 प्रतिशत एथेनॉल-मिश्रण का लक्ष्य रखा है और अंतिम लक्ष्य 100 प्रतिशत इथेनॉल से चलने वाले वाहन हैं।

उन्होंने कहा कि अधिक प्रगति करने के मकसद से टिकाऊ मिशन और नवीकरणीय ऊर्जा और अधिक प्रगति के लिए बैटरी प्रौद्योगिकियां बहुत महत्वपूर्ण होने जा रही हैं और इसके लिए देश अब बैटरी पर भारी मात्रा में निवेश कर रहा है।

उन्होंने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के आत्मानिर्भर भारत सम्मेलन और प्रदर्शनी में कहा, ‘‘वर्ष 2023-24 तक, भारत हमारे पेट्रोल के उत्पादों में इथेनॉल का 20 प्रतिशत सम्मिश्रण करने जा रहा है। हमारा अंतिम लक्ष्य ऐसे वाहन भी हैं जो 100 प्रतिशत इथेनॉल तक का इस्तेमाल कर सकते हैं।’’

मंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रिक कार उपयोगकर्ताओं को दिन के समय अक्षय ऊर्जा या सौर ऊर्जा का उपयोग करके अपनी बैटरी रिचार्ज करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, जिसके लिए ‘‘हम देश भर में गैस स्टेशनों पर चार्जिंग स्टेशनों को लगाने के बारे में सोच रहे हैं।’’

गोयल ने कहा कि वर्ष 2022 तक 175 गीगावॉट (1.75 लाख मेगावाट) के कुल नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्य प्राप्ति के लक्ष्य के भारत अब वर्ष 2030 तक 450 गीगावॉट क्षमता हासिल करने की ओर ध्यान दे रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट