लाइव न्यूज़ :

नवंबर के पहले सप्ताह के दौरान मुंबई शहर में 1,441 घरों का पंजीकरण हुआ

By भाषा | Updated: November 9, 2021 12:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर दीपावली त्योहार के दौरान मजबूत मांग के कारण नवंबर के पहले सप्ताह में मुंबई नगरपालिका क्षेत्र में आवासीय संपत्तियों का पंजीकरण 1,441 इकाई रहा। संपत्ति सलाहकार कंपनी नाइट फ्रैंक इंडिया ने यह जानकारी दी।

पंजीकरण का यह आँकड़ा प्राथमिक और द्वितीयक (पुनः बिक्री) बाजार दोनों में खरीदी गई संपत्तियों का है।

संपत्ति सलाहकार कंपनी ने कहा कि शहर में अक्टूबर 2021 में 8,576 इकाइयों की 10 साल की उच्चतम संपत्ति बिक्री पंजीकरण दर्ज किया गया, जो पिछले साल के इसी महीने से आठ प्रतिशत अधिक है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘मौजूदा पंजीकरण दर पर, नवंबर में वर्ष 2021 के लिए कुल बिक्री एक लाख इकाइयों तक पहुंचने की संभावना है।’’

नाइट फ्रैंक इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक शिशिर बैजल ने कहा कि आर्थिक माहौल में सुधार और देश भर में तेज कोविड टीकाकरण ने घर खरीदारों को विश्वास दिलाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट