लाइव न्यूज़ :

भारत में बने टीकों के जरिए 100 करोड़ खुराक का मुकाम हासिल किया गया: कोविड कार्य बल प्रमुख

By भाषा | Updated: October 21, 2021 14:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर भारत में लोगों को दिए जा चुके कोविड-19 टीके की कुल खुराक के 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने के साथ ही कोविड कार्य बल के प्रमुख वी के पॉल ने बृहस्पतिवार को कहा कि यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि है और यह भारत में बने टीकों के जरिए हासिल की गई है।

नीति आयोग के सदस्य पॉल ने साथ ही कहा कि यह एक असामान्य उपलब्धि है और इसे टीकाकरण कार्यक्रम के केवल नौ महीने की छोटी अवधि में हासिल किया गया है।

उन्होंने कहा, "आज, भारत ने एक अहम मुकाम हासिल किया है। हमारे देश में लोगों को कोविड-19 टीके की सौ करोड़ खुराक, यानी एक अरब खुराक दी जा चुकी है।"

पॉल ने कहा, "इससे भी अधिक उल्लेखनीय बात यह है कि यह भारत में निर्मित टीकों के सहारे हासिल की गई उपलब्धि है।"

कोविड महामारी के खिलाफ लड़ाई में सरकार के प्रयासों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे पॉल ने कहा कि आगे यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि जो भी वयस्क टीके के लिए पात्र हैं, उन्हें उनकी पहली खुराक मिले और वे देश की वयस्क आबादी का 25 प्रतिशत हैं।

उन्होंने कहा, "हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जिन लोगों को टीके की पहली दूसरी मिली है, वे दूसरी खुराक लें। दूसरी खुराक के बिना, टीकाकरण पूरा नहीं होता, इसका मतलब है कि आप पूरी तरह से सुरक्षित नहीं हैं।"

पॉल ने साथ ही कहा, "जब तक हमारे देश के सभी वयस्क लोगों का पूर्ण टीकाकरण नहीं हो जाता, तब तक भारत पूरी तरह से सुरक्षित नहीं है।"

बृहस्पतिवार को देश में लोगों को दिए गए कोविड-19 टीके की कुल खुराक की संख्या 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट