लाइव न्यूज़ :

रेलवे की ‘रोल आन- रोल आफ’ सेवा को लेकर 10 कंपनियों ने दिखाई रुचि

By भाषा | Updated: February 26, 2021 21:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 फरवरी रेलवे की माल परिवहन को समर्पित पश्चिमी गलियारा लाइन में न्यू पालनपुर से न्यू रेवाड़ी खंड के बीच ‘‘रोल-आन -- रोल आफ (रो- रो) सेवा के समग्र अधिकार दिये जाने के लिये आयोजित बोली पूर्व सम्मेलन में 10 कंपनियों ने रुचि दिखाई।

यह सम्मेलन शुक्रवार को वीडियो- कन्फ्रेसिंग के साथ साथ रुचि लेने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों की भौतिक उपस्थिति के साथ संपन्न हुआ।

रेलवे की रो- रो सेवा में माल से लदे और खाली ट्रक सीधे रेलवे के सपाट वैगन पर चढ़ जाते हैं और निर्दिष्ट स्टेशन पर ये वाहन मालगाड़ी से उतर कर अंतम गंतव्य को चले जाते हैं।

इससे कारखानों से उनके दरवाजे से माल उठाने की सुविधा के साथ ही माल का त्वरित और सुरक्षित परिवहन किया जा सकेगा। बोली पूर्व के इस सम्मेलन में भाग वाली 10 कंपनियों में कोंकण रेलवे ने भी भाग लिया।

इस सेवा के अधिकार देने के लिये डेडिकेटिड फ्रेट कोरिडोर कापोर्रेशन आफ इंडिया लिमिटेड (डीएफसीसीआईएल) ने 16 फरवरी को प्रसताव के लिये आग्रह (आरएफपी) को जारी किया था।

डीएफसीसीआईएल की जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस तरह की पहल से माल परिवहन और इससे जुड़े सभी पक्षों को फायदा होगा। इसका लाभ भारत रेल के साथ ही डीएफसीसीआईएल के ग्राहकों को भी होगा।

इसके मुताबिक वर्तमान में रेवाड़ी और पालनपुर के बीच रोजाना 2,500 से 3,000 ट्रक चलते हैं। ऐसे में रो- रो सेवा का अधिकार पाने वाले लाइसेंसधारक को 45 बीआरएन वैगन वाली दो माल गांडियां चलायेगा हर रैक (मालगाड़ी) साल में 450 फेरे लगाएगा। प्रत्येक फेरे में 45 ट्रक की पेशकश की गयी है। निविदा के लिए आरक्षित मूल्य नौ लाख रुपये और न्यूनतम अनुबंध मूल्य 81 करोड़ रुपये रखा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 में से 18 मैच जीते, आईपीएल में MI के खिलाफ सबसे अधिक जीत, देखिए लिस्ट

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 April 2026: आज किसके लिए शानदार दिन, किसका पड़ेगा मुसीबतों से पाला? पढ़ें राशिफलऔर जानें अपना भविष्य

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस