लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत ने 'गली ब्वॉय' को वाहियात और नॉन डिसर्विंग फिल्म बताकर अवॉर्ड दिए जाने का किया था विरोध, अब जोया अख्तर ने दिया जवाब

By अमित कुमार | Updated: July 26, 2020 13:20 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने जोया अख्तर की फिल्म 'गली ब्वॉय' को अवॉर्ड देने को लेकर कई तरह के सवाल खड़े किए थे। इस पर डायरेक्टर ने अपनी बात रखी है।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना रनौत ने अपने इंटरव्यूज से लेकर सोशल मीडिया तक जोया अख्तर की फिल्म 'गली ब्वॉय' को मिले अवॉर्ड्स पर हैरानी जताई थी। कंगना ने जोया अख्तर की इस फिल्म की काफी आलोचना भी की थी। जोया अख्तर ने अपने बयान में ये साफ कर दिया कि कंगना रनौत द्वारा कही गई बातों से उन्हें कुछ फर्क नहीं पड़ता है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म इंडस्ट्री में होने वाले भेद-भाव पर कंगना खुलकर अपनी बात रख रही है। सुशांत की फिल्म छिछोरे को अवॉर्ड नहीं दिए जाने पर कंगना ने एतराज जताया था। कंगना रनौत ने अपने इंटरव्यूज से लेकर सोशल मीडिया तक जोया अख्तर की फिल्म 'गली ब्वॉय' को मिले अवॉर्ड्स पर हैरानी जताई थी। 

कंगना ने कहा था, 'सुशांत जैसे बेहतरीन एक्टर ने अपने करियर में 'काय पो छे', 'केदारनाथ' और 'छिछोरे' जैसी बेहतरीन फिल्में की हैं। उन्हें डेब्यू के लिए भी कोई अवॉर्ड नहीं दिया गया। वहीं दूसरी तरफ  'गली ब्वॉय' जैसी वाहियात और नॉन डिसर्विंग फिल्म को एक साथ इतने सारे अवॉर्ड दिए गए। कंगना ने जोया अख्तर की इस फिल्म की काफी आलोचना भी की थी। 

जोया अख्तर ने दिया कंगना को जवाब

इस मामले पर अब खुद डायरेक्टर जोया अख्तर ने अपनी राय रखी है। जोया अख्तर ने अपने बयान में ये साफ कर दिया कि कंगना रनौत द्वारा कही गई बातों से उन्हें कुछ फर्क नहीं पड़ता है। इंडिया टुडे से की गई बातचीत में जोया अख्तर ने साफ किया कि कंगना क्या सोचती हैं और क्या नहीं वह उनकी अपनी समझ है। मुझे उनकी बातों से कभी कोई फर्क नहीं पड़ा है। 

'गली ब्वॉय' को मिले थे 13 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स

बता दें कि 'गली ब्वॉय' ने कई कैटेगरीज में 13 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स जीते थे। फिल्म ने साल 2006 में आई फिल्म ब्लैक का रिकॉर्ड तोड़ दिया जिसे 11 अवॉर्ड मिले थे। इतना ही नहीं फिल्म  2020 ऑस्कर में भारत की एंट्री के लिए भी सिलेक्ट की गई थी। 

टॅग्स :कंगना रनौतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!