लाइव न्यूज़ :

Zero: शाहरुख़ खान का बर्थडे होगा और भी ज्यादा स्पेशल क्योंकि इस दिन किंग खान करने वाले हैं धमाल

By विवेक कुमार | Updated: August 24, 2018 15:11 IST

आनंद एल रॉय के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म जीरो के इस टीज़र वीडियो में सलमान खान भी नजर आए थे। वहीं अब शाहरुख़ के फैन्स को फिल्म के ट्रेलर  का बड़ी बेसब्री से इंतजार है।

Open in App

मुंबई, 24 अगस्त: बॉलीवुड के 'किंग खान' शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' 21 दिसम्बर को रिलीज होने वाली है। अब तक फिल्म के दो टीज़र रिलीज हो चुके हैं। पहला टीज़र 1 जनवरी को तो दूसरा 15 जून को रिलीज हुआ था। आनंद एल रॉय के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म जीरो के इस टीज़र वीडियो में सलमान खान भी नजर आए थे। वहीं अब शाहरुख़ के फैन्स को फिल्म के ट्रेलर  का बड़ी बेसब्री से इंतजार है।

खबरों की मानें तो फिल्म का ट्रेलर 2 नवंबर को रिलीज किया जाएगा। क्योंकि इस दिन शाहरुख़ का बर्थडे है। जिसे मेकर्स और भी ज्यादा स्पेशल बनाने वाले हैं।  

'मनमर्जियां' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान जब आनंद एल राय से 'जीरो' की ट्रेलर रिलीज डेट के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा- "हम 2 नवंबर को खान साब के बर्थडे पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज करेंगे।"

बता दें कि फिल्म 'जीरो' की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसके पोस्ट प्रोडक्शन का काम जारी है। फिल्म में शाहरुख खान पहली बार एक बौने आदमी का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। वहीं शाहरुख़ के अलावा जीरो में अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी नजर आएंगी। 

फिल्म के डायरेक्टर आनंद ने कहा, "कमाल की बात है कि हम तकनीक की मदद से जीरो जैसी फिल्मों की कहानी बता सकते हैं। फिल्म बहुत अच्छी जा रही है।"

इस फिल्म के अलावा शाहरुख़ एस्ट्रोनॉट राकेश शर्मा की बायोपिक ‘सैल्यूट’ में नजर आएंगे। जिसकी शूटिंग वह जल्द ही शुरू करने वाले हैं। शाहरुख खान की यह पहली बायोपिक है। वो भी एक एस्ट्रोनॉट के रूप में शाहरुख को देखना भी दिलचस्प रहेगा। ‘सैल्यूट’ के 2019 के अंत तक रिलीज होने की बात कही जा रही है। 

टॅग्स :शाहरुख खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

ज़रा हटकेकेकेआर में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान, शाहरुख खान से भिड़े जगतगुरु रामभद्राचार्य?, कहा-‘गद्दार’ हैं एक्टर

भारतVIDEO: लियोनेल मेसी से मिले शाहरुख खान, बेटे अबराम का रिएक्शन वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया