लाइव न्यूज़ :

प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने पर बॉलीवुड एक्टर ने कसा तंज, कहा- वैसे भी कहीं प्रगति लिखा देख के यकीन नहीं हो पाता

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 2, 2020 16:27 IST

प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने का फैसला दिल्ली सरकार की नेमिंग कमेटी द्वारा लिया गया है। इस पर एक्टर जीशान अय्यूब ने टिप्पणी पेश की है।

Open in App
ठळक मुद्दे देश की राजधानी दिल्ली में प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर सुप्रीम कोर्ट रखने की घोषणा कर दी गई है। प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन को सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन के नाम से जाना जाएगा

देश की राजधानी दिल्ली में प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर सुप्रीम कोर्ट रखने की घोषणा कर दी गई है। अब प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन को सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन के नाम से जाना जाएगा। प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने का फैसला दिल्ली सरकार की नेमिंग कमेटी द्वारा लिया गया है। इस पर एक्टर जीशान अय्यूब ने टिप्पणी पेश की है।

 फैसले की जानकारी दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दी है। इस मामले को लेकर हाल ही में बॉलीवुड एक्टर जीशान अय्यूब ने ट्वीट किया है। जो सोशल मीडिया पर छा गया है। ट्वीट के जरिए जीशान अय्यूब ने कहा है कि प्रगति कहीं नहीं दिख रही है।

जीशान अय्यूब ने हाल ही में कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया है और निशाना साधने की कोशिश की है। जीशान ने ट्वीट में लिखा है कि  "हाँ, सही बात, आजकल वैसे भी कहीं प्रगति लिखा देख के यकीन नहीं हो पाता।

आपको बता दें कि प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन का ही नहीं बल्कि मुकबरा चौक और फ्लाईओवर समेत बदरपुर महरौली रोड का भी नाम बदला गया है। अब से मुकरबा चौक और फ्लाईओवर का नाम शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा चौक होगा। जबकि बदरपुर महरौली रोड का नाम बदलकर आचार्य श्री महाप्रज्ञ किया गया है।

जीशान अपने बेबाक बोल के लिए जाने जाते हैं। एक्टर आए दिन ट्वीट करके सरकार पर निशाना साधते रहते हैं। जीशान  'रांझणा' के साथ-साथ एक्टर ने 'तनु वेड्स मनु', 'रईस', 'आर्टिकल 15', 'जीरो', 'मणिकर्णिका', 'नो वन किल्ड जेसिका' और 'मिशन मंगल' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार