लाइव न्यूज़ :

Happy Birthday Zeenat Aman: बॉलीवुड की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस बनने से पहले पत्रकार थी जीनत अमान, बिकनी पहन मचाई थी सनसनी

By वैशाली कुमारी | Updated: November 19, 2021 13:09 IST

हिंदी सिनेमा कि इस बेहद बोल्ड और चर्चित अभिनेत्री का  जन्म आज ही के दिन यानी 19 नवंबर साल 1951 को मुंबई में हुआ था।  बहुत कम लोग जानते हैं कि फिल्मों में आने से पहले जीनत एक पत्रकार थीं।

Open in App
ठळक मुद्दे1970-80 के दशक में स्लिट स्कर्ट्स और स्वीमसूट पहनकर लोगों को हैरान कर दिया जीनत को देव साहब ने फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा में काम करने का ऑफर दिया

फिल्म थी सत्यम शिवम सुंदरम और अभिनेत्री थीं जीनत अमान, लोग इस अभिनेत्री की खूबसूरती पर मानो फिदा हो गए थे। सिनेमा हॉल के सामने लगी भीड़ दर्शकों कि दीवानगी को चीख चीखकर बयां कर रही थी। ब्लैक में ही सही लेकिन एक बार टिकट मिल जाए तो जीनत की खूबसूरती का दीदार हो जाए। क्या ये उतनी ही सुन्दर और बोल्ड है जितनी बाहर पोस्टर में लग रही है। 

हिंदी सिनेमा कि इस बेहद बोल्ड और चर्चित अभिनेत्री का  जन्म आज ही के दिन यानी 19 नवंबर साल 1951 को मुंबई में हुआ था।  बहुत कम लोग जानते हैं कि फिल्मों में आने से पहले जीनत एक पत्रकार थीं। पत्रकारिता के बीच उन्होंने मॉडलिंग में हाथ आजमाया और इसी बीच बॉलीवुड में बतौर एक्ट्रेस नाम कमाया। करियर की शुरुआत में ही उन्होंने ‘द एविल विदइन’ और ‘हलचल’ जैसी फिल्मों में काम किया।

सत्यम शिवम सुंदरम से खूब सुर्खियां बटोरीं, इस फिल्म में उनके बोल्ड अवतार ने उन्हें नई पहचान बना दी थी। लेकिन अपने बोल्ड अवतार की वजह से जीनत अमान को काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा था। जीनत को पहचान दिलाने में देव आनंद की बहुत बड़ी भूमिका रही।

देव साहब ने फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा में काम करने का ऑफर दिया, और इसी फिल्म से जीनत रातों रात स्टार बन गईं। इस फिल्म का एक-एक गाना सुपरहिट साबित हुआ था। खासकर 'दम मारो दम' आज भी पार्टियों में काफी पॉपुलर है। 

1970-80 के दशक में स्लिट स्कर्ट्स और स्वीमसूट पहनकर लोगों को हैरान कर दिया। ये जीनत अमान ही थी जिन्होंने आने वाली एक्ट्रेसेस के लिए बोल्ड लुक्स अपनाना आसान कर दिया था। फिल्म हीरा पन्ना में उनका बिकनी सीन लोगों के बीच जबरदस्त पॉपुलर रहा और तब से जीनत का नाम बॉलीवुड कि सबसे बोल्ड हेरोइन में सबसे आगे हो गया।

टॅग्स :ज़ीनत अमानहैप्पी बर्थडेबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच