लाइव न्यूज़ :

1971 का संगीत आज भी गूंज रहा, आईफोन 13 वीडियो में 'दम मारो दम' की धुन बजने पर बोलीं जीनत अमान

By अनिल शर्मा | Updated: September 16, 2021 08:50 IST

हाल ही में एक साक्षात्कार में जीनत अमान ने कार्यक्रम में बजाए गए गीत को लेकर कहा है कि यह जानकर बहुत अच्छा लगा कि 1971 का संगीत अब भी इतना गूंज रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देजीनत अमान ने कहा,  यह जानकर बहुत अच्छा लगा कि 1971 का संगीत अब भी इतना गूंज रहा हैजीनत अमान ने बताया कि 'फिल्म की शूटिंग काठमांडू में हुई थी 'दम मारो दम' गाना जीनत अमान व देव आनंद पर फिल्माया गया था

मंगलवार को Apple ने बहुप्रतीक्षित 'कैलिफ़ोर्निया स्ट्रीमिंग' लॉन्च इवेंट में iPhone 13 लाइनअप में चार नए मॉडल लॉन्च किए। और जिस बात ने देसी नेटिजन्स का ध्यान आकर्षित किया, वह थी कार्यक्रम की शुरुआत में प्रसिद्ध गीत 'दम मारो दम' की धुन का इस्तेमाल। इस धुन के बजते ही फैन्स पागल हो गए और ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा करने लगे। अब इस पर अभिनेत्री जीनत अमान, जिन पर यह गाना फिल्माया गया था, की प्रतिक्रिया आई है।

 हाल ही में एक साक्षात्कार में जीनत अमान ने कार्यक्रम में बजाए गए गीत को लेकर कहा है कि यह जानकर बहुत अच्छा लगा कि 1971 का संगीत अब भी इतना गूंज रहा है। उन्होंने ईटाइम्स से बात करते हुए कहा, 'फिल्म की शूटिंग काठमांडू में हुई थी और जब मैंने पहली बार इस गाने को खुलकर सुना,तो मुझे यह पसंद आया, लेकिन निश्चित रूप से यह इतना बड़ा चार्टबस्टर बनने की उम्मीद नहीं थी।' जीनत ने यह भी बताया कि जब भी वह किसी संगीत कार्यक्रम में जाती हैं लोग आज भी उनसे इस बारे में बात करते हैं।

अभिनेत्री ने आगे कहा कि यह जानकर बहुत अच्छा लगा कि 1971 का 'हरे राम हरे कृष्णा' का संगीत अभी भी इतना प्रासंगिक है और गूंज रहा है। वाह। गौरतलब है कि 'दम मारो दम' गाना जीनत अमान व देव आनंद पर फिल्माया गया था। 

टॅग्स :ज़ीनत अमानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम