लाइव न्यूज़ :

जायरा वसीम ने टिड्डियों के हमले को बताया अल्लाह का कहर, यूजर्स ने लगा दी क्लास तो किया ये काम

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 29, 2020 10:47 IST

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म दंगल से अपने करियर की शुरुआत करने वाली जायरा वसीम ने बहुत ही कम समय में अपनी एक्टिंग की गहरी छाप छोड़ी थी।

Open in App
ठळक मुद्दे कुछ समय पहले ही जायरा ने एक्टिंग से अलविदा कह दिया हैजायरा ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके सुर्खियां बटोर ली हैं

देश में टिड्डियों ने कई हिस्सों में आतंक मचाया हुआ है। राजस्थान के बाद टिड्डियों का दल पंजाब,  मध्यप्रदेश, हरियाणा होते हुए अब महाराष्ट्र में प्रवेश कर गया है। ऐसे में टिड्डियों के कहर पूर्व एक्ट्रेस जायरा वसीम ने भी अपनी बात रखी है।इस्लाम का हवाला देकर एक्टिंग को अलविदा कहने वाली जायरा वसीम ने देश में टिड्डियों के हमले को घमंडी लोगों पर अल्लाह का कहर बताया है। सोशल मीडिया पर जायरा ने बुधवार को यह बात लिखी।

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म दंगल से अपने करियर की शुरुआत करने वाली जायरा वसीम ने बहुत ही कम समय में अपनी एक्टिंग की गहरी छाप छोड़ी थी। कुछ समय पहले ही जायरा ने एक्टिंग से अलविदा कह दिया है।  लेकिन एक्टिंग से अलविदा कहने के बाद भी वह सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती रहती हैं।  हाल ही में जायरा ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके सुर्खियां बटोर ली हैं।

जायरा ने लिखा, “इसलिए हमने उन पर बाढ़ भेजे, और टिड्डे भेजे, और भेजे जूएँ-चीलड़, और मेंढक भेजे, खून भेजा: ये वैसी चेतावनियाँ हैं जो स्वविश्लेषित हैं: लेकिन वो सब अपने अज्ञान में गहरे डूबे हुए थे- वैसे लोग जो पापी हैं।”

ट्विटर पर अधिकतर नेटिजन्स ने जायरा वसीम को उनकी इस टिप्पणी पर आड़े हाथों लिया। लोगों ने प्रश्न उठाया कि जब इन टिड्डियों के कारण लाखों किसान परेशान हैं और उनकी फसल खराब हो रही है, उस समय इस ट्वीट का क्या मतलब?

एक यूजर ने जायरा से पूछा है कि ट्वीट करना इस्लाम में हराम है... जायरा वसीम को ये ट्वीट करना खुद पर ही भारी पड़ गया है तो एक्ट्रेस को मजबूरी में अपना ट्वीट डिलीट करना पड़ा है। अब जायरा का ये ट्वीट उनके पेज में मौजूद नहीं है।

आपको बता दे कि जायरा वसीम की आखिरी बार फिल्म द स्काई इज पिंक में देखा गया था। लेकिन इस फिल्म रिलीज से पहले ही पहले ही एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अचानक इस्लाम का हवाला देते हुए फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली। जायरा वसीम अपने इस फैसले के बाद भी कई लोगों के निशाने पर आ गई थी।

आमतौर पर, टिड्डी दल पाकिस्तान के रास्‍ते से भारत के अनुसूचित रेगिस्तान क्षेत्र में जून / जुलाई के महीने में मानसून के आगमन के साथ आता है। लेकिन इस साल यह समय से पहले ही आए हैं। 

टॅग्स :ज़ायरा वसीमबॉलीवुड गॉसिपटिड्डियों का हमला
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!