लाइव न्यूज़ :

'दंगल गर्ल' के एक्टिंग छोड़ने की घोषणा के बाद उनके मैनेजर का बड़ा बयान, कहा- जायरा वसीम ने नहीं लिखा ये पोस्ट!

By मेघना वर्मा | Updated: June 30, 2019 14:26 IST

जायरा वसीम ने साल 2016 में आई आमिर खान की फिल्म दंगल से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद आई उनकी फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार को भी लोगों ने काफी पसंद किया।

Open in App
ठळक मुद्देजायरा वसीम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा की वो बॉलीवुड में एक्टिंग से सन्यास ले रही हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट करके उन्होंने इसके पीछे का कारण धर्म को बताया है।

आज की सबसे बड़ी खबरों में से एक ये है कि दंगल गर्ल जायरा वसीम ने बॉलीवुड से संन्यास ले लिया है। बॉलीवुड और उनके फैंस के लिए ये बेहद चौंकाने वाला खुलासा है। मगर अब इस खबर पर एक और बड़ा खुलासा किया गया है। दरअसल खबर आ रही है कि जायरा वसीम ने खुद ये पोस्ट नहीं लिखा है। 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट की मानें तो जायरा के मैनेजर तुहिन कुछ दूसरी ही कहानी सुना रहे हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा जायरा का पोस्ट दरअसल एक्ट्रेस ने लिखा ही नहीं है। बल्कि उनके सभी सोशल मीडिया अकाउंट को कम्प्रोमाइज हुए हैं। 

क्या कहती हैं जायरा

वहीं मीडिया ने जब जायरा से बात की तो उन्होंने कहा कि वो सभी पोस्ट उन्होंने खुद लिखे हैं। सोशल मीडिया पर लिखे गए उनके पोस्ट में बार-बार धर्म और अल्लाह की बात लिखी हुई है। मैनेजर की बात सुनने के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि हो सकता है जायरा ने किसी के इन्फ्लूयेंस में आकर ये बातें लिखी हो। 

दरअसर रिसेंटली जायरा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। जिसमें उन्होंने अपने दिल की बातें लिखी हैं। जायरा ने फेसबुक पर पोस्ट किया और लिखा कि पांच साल पहले उन्होंने फिल्मों में आने का जो निर्णय लिया था उससे उनकी पूरी जिंदगी बदल गई थी। जायरा के पोस्ट से उनका दर्द साफ झलक रहा है। जायरा ने अपने इस पोस्ट में बताया कि फिल्मों की वजह से वो अपने धर्म से दूर होती जा रही है। पांच सालों से वो अपनी आत्मा से लड़ रही हैं।  

जायरा ने लिखा कि जैसे ही मैंने अपना कदम बॉलीवुड में रखा मेरी पॉपुलैरिटी बढ़ गई। मैं पब्लिक अटेंशन में आ गई। मैं लोगों के लिए रोल मॉडल बन गई। मगर मैंने अपने लिए कभी ऐसा नहीं सोचा था। अपनी सफलता और असफलता के बाद भी मैंने खुद को एक्प्लोर किया है।

जायरा ने अपने लम्बे-चौड़े पोस्ट में अपने धर्म और अपने अल्लाह को बार-बार याद किया है। जायरा ने कहा कि वो बार-बार अपने ईमान को ये बताने की कोशिश कर रही हैं। जायरा ने अपने पोस्ट में यह भी बताया कि वो अपनी छोटी से जिंदगी में इतनी लंबी लड़ाई नहीं लड़ पा रही हैं और वो बहुत सोच समझकर बॉलीवुड को अलविदा कहने का फैसला ले रही हैं।

बता दें जायरा वसीम ने साल 2016 में आई आमिर खान की फिल्म दंगल से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद आई उनकी फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार को भी लोगों ने काफी पसंद किया। जल्द ही जायरा फिल्म द स्काई इज पिंक में दिखाई देंगी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर होंगे। मार्च में इस फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी हैं। 

टॅग्स :ज़ायरा वसीम
Open in App

संबंधित खबरें

टीवी तड़काटीवी इंडस्ट्री को अनघा भोसले ने कहा अलविदा, अनुपमा की नंदिनी ने पोस्ट शेयर कर बताया कारण

बॉलीवुड चुस्कीBollywood Taja Khabar: हिंदू धर्म का मजाक बनाने पर कॉमेडियन की बढ़ी मुश्किलें, तो एकता के खिलाफ शिकायत दर्ज-पढ़ें बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें

बॉलीवुड चुस्कीतारिक फतेह ने जायरा वसीम पर कसा तंज, तो पूर्व एक्ट्रेस ने कहा-मेरे ट्वीट का...

बॉलीवुड चुस्कीआज की 5 बॉलीवुड खबर: बच्ची ने सोनू सूद से की गुजारिश तो लॉकडाउन में अमिताभ बच्चन को मिली बड़ी सीख

बॉलीवुड चुस्कीएक दिन बाद ही सोशल मीडिया पर वापस लौटीं जायरा वसीम, अकाउंट डिएक्टिवेट करने के पीछे बताई ये बड़ी वजह

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया