लाइव न्यूज़ :

Yuvraj Singh Biopic: युवराज सिंह के जीवन पर बनेगी फिल्म, टी-सिरीज करेगी निर्माण, भूषण कुमार ने की घोषणा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 20, 2024 11:23 IST

Yuvraj Singh Biopic: फिल्म में युवराज के जीवन और उल्लेखनीय करियर को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। निर्माताओं के अनुसार फिल्म में युवराज का क्रिकेट के लिए प्यार, 2007 टी20 विश्व कप में लगाए गए अविस्मरणीय छह छक्के, 2011 विश्वकप में अमूल्य योगदान और दान के बाहर की उनकी जीवटता को दिखाया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देयुवराज सिंह के जीवन पर बनेगी फिल्म, टी-सिरीज करेगी निर्माणभूषण कुमार और रवि भागचंदका ने इसकी घोषणा की युवराज के जीवन और उल्लेखनीय करियर को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा

Yuvraj Singh Biopic: पूर्व क्रिकेटरयुवराज सिंह की बायोपिक बनने जा रही है। इसका निर्माण टी-सिरीज करेगी। भूषण कुमार और रवि भागचंदका ने मंगलवार, 20 अगस्त को इसकी घोषणा की। फिल्म में युवराज के जीवन और उल्लेखनीय करियर को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा।  निर्माताओं के अनुसार फिल्म में युवराज का क्रिकेट के लिए प्यार, 2007 टी20 विश्व कप में लगाए गए अविस्मरणीय छह छक्के, 2011 विश्वकप में अमूल्य योगदान और दान के बाहर की उनकी जीवटता को दिखाया जाएगा।

फिल्म के बारे में बात करते हुए भूषण कुमार ने कहा कि युवराज सिंह का जीवन जीत और जुनून की एक आकर्षक कहानी है।  एक होनहार क्रिकेटर से लेकर क्रिकेट के हीरो और फिर असल जिंदगी में हीरो बनने तक का उनका सफर वाकई प्रेरणादायक है। मैं एक ऐसी कहानी लाने के लिए रोमांचित हूं जिसे बड़े पर्दे पर बताया और सुना जाना चाहिए और उनकी असाधारण उपलब्धियों का जश्न मनाना चाहिए।

बायोपिक की घोषणा पर युवराज ने कहा कि मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूँ कि मेरी कहानी भूषण जी और रवि द्वारा दुनिया भर में मेरे लाखों प्रशंसकों को दिखाई जाएगी। क्रिकेट मेरे लिए सबसे बड़ा प्यार और सभी उतार-चढ़ावों के दौरान ताकत का स्रोत रहा है। मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म दूसरों को अपनी चुनौतियों से उबरने और अटूट जुनून के साथ अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करेगी।

बता दें कि पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह बांए हाथ के शानदार बल्लेबाज और फिरकी गेंदबाज रहे। अपने क्रिकेट करियर में उन्होंने भारत के लिए कई शानदार पारियां खेलीं। 2007 टी20 विश्वकप हो या 2011 का वनडे विश्वकप। दोनों में युवराज ने असाधारण प्रदर्शन किया। 2007 टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में फ्लिंटॉफ की गेंद पर लगए गए लगातार 6 छक्कों को आज भी याद किया जाता है। 2011 विश्वकप में युवराज प्लेयर ऑफ द सिरीज रहे। लेकिन इसके तुरंत बाद पता चला कि उन्हें कैंसर है। युवराज ने कैंसर की जंग भी जीती और दोबारा क्रिकेट के मैदान में वापसी की। अब युवराज के जीवन की कहानी लोग जल्दी ही बड़े पर्दे पर देख सकेंगे।

टॅग्स :युवराज सिंहहिन्दी सिनेमा समाचारटी-सीरीजक्रिकेटबायोपिक
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटVIDEO: युवराज सिंह ने पिता योगराज की टिप्पणियों पर कपिल और धोनी से सार्वजनिक रूप से मांगी माफ़ी

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

क्रिकेटSRH का तूफान, KKR को 65 रन से हराकर मचाया धमाल

क्रिकेटIPL Match 2026, KKR vs SRH Today: प्लेइंग-11 से लेकर पिच मिजाज तक, कब, कहां देखें कोलकाता और हैदराबाद के बीच महामुकाबला

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल