लाइव न्यूज़ :

युविका चौधरी ने किया ऐसे शब्द का इस्तेमाल कि उठी गिरफ्तारी की मांग, फिर मांगनी पड़ी माफी, जानें पूरा मामला

By अमित कुमार | Updated: May 25, 2021 16:03 IST

एक्ट्रेस युविका चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की थी, जिसमें उन्होंने जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल कर दिया था और उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ था। 

Open in App
ठळक मुद्देएक्ट्रेस युविका चौधरी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर #अरेस्टयुविकाचौधरी ट्रेंड करने लगा।एक्ट्रेस ने अपने व्लॉग में एक जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया था।

एक्ट्रेस युविका चौधरी मंगलवार को उस समय विवाद में फंस गईं जब उनका कथित रूप से जातिवादी शब्द वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ और कुछ फिल्मों में दिख चुकीं युविका ने वीडियो प्रसारित होने के कुछ ही देर बाद ट्विटर पर माफी मांगते हुए लिखा कि उन्हें वीडियो में इस्तेमाल शब्द का अर्थ नहीं पता था। 

युविका चौधरी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है, 'मुझे उस शब्द का मतलब नहीं पता था जो मैंने अपने पिछले वीडियो ब्लॉग में यूज किया था। मैंने किसी को भी दुख नहीं पहुंचाना चाहती थी और न ही कभी किसी को ठेस पहुंचाने के लिए ऐसा कर सकती हूं। मैं हर एक इंसान से माफी मांगती हूं। उम्मीद करती हूं कि आप सभी समझेंगे। आप सभी से बहुत प्यार करती हूं।'

अभिनेत्री के यूट्यूब पर वीडियो ब्लॉग से वीडियो को नहीं हटाया गया है लेकिन उस हिस्से को काट दिया गया है जिसमें विवादास्पद शब्द का इस्तेमाल किया गया। सोशल मीडिया पर अब भी चल रहे मूल वीडियो क्लिप में युविका के पति और अभिनेता-मॉडल प्रिंस नरूला दिख रहे हैं और युविका उन्हें बता रहीं हैं कि उन्होंने ठीकठाक कपड़े क्यों नहीं पहने हैं और इसी दौरान उन्हें विवादास्पद जातिवादी शब्द बोलते सुना जा सकता है। 

हालांकि, बाद में 37 वर्षीय युविका ने अपने बयान पर खेद जताते हुए कहा कि वह किसी की भावनाओं को आहत नहीं करना चाहती थीं। युविका ने ट्वीट किया, ‘‘मैंने अपने पिछले वीडियो ब्लॉग में जो शब्द इस्तेमाल किया था मुझे उसका अर्थ नहीं पता था। मैं किसी की भावनाओं को आहत नहीं करना चाहती और ना ही मैं कभी ऐसा कर सकती हूं। मैं सभी से माफी मांगती हूं। आशा है कि आप लोग समझेंगे।’’ 

टॅग्स :युविका चौधरीबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका आशा भोसले को पड़ा दिल का दौरा, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीनागपुर पहुंचे 'धुरंधर' रणवीर सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात, 90 मिनट रहे संघ मुख्यालय?

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट