लाइव न्यूज़ :

यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर चली गोलियां, हमले के बाद फरार हुए बदमाश

By अंजली चौहान | Updated: August 17, 2025 10:25 IST

Elvish Yadav House Firing:  अधिकारियों के अनुसार, हमले के समय एल्विश घर पर नहीं थे।

Open in App

Elvish Yadav House Firing:  यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव के गुरुग्राम के सेक्टर 57 स्थित घर पर रविवार सुबह तीन नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने दो दर्जन से ज़्यादा गोलियां चलाईं और इलाके से भागने में कामयाब रहे। घटना सुबह करीब 5:30 बजे हुई। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, गुरुग्राम पुलिस के पीआरओ संदीप कुमार ने बताया कि गोलीबारी के समय एल्विश यादव अपने घर पर नहीं थे। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। और फोरेंसिक सबूत इकट्ठा कर लिए हैं और बंदूकधारियों का पता लगाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।

कौन हैं एलविश यादव

सोशल मीडिया पर ज़बरदस्त फैन फॉलोइंग के साथ, एल्विश यादव ने रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 में एंट्री की। उन्होंने पहले वाइल्ड कार्ड के तौर पर खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। इसके बाद उन्होंने एमटीवी रोडीज़ XX में एक गैंग लीडर के रूप में हिस्सा लिया, जहाँ उनके गैंग के कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू को शो का विजेता घोषित किया गया।

हाल ही में उन्हें कलर्स टीवी के कुकिंग शो "लाफ्टर शेफ्स - अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट 2" में देखा गया। उन्होंने एक बार फिर अपने हास्य और पाककला कौशल से अपने प्रशंसकों को प्रभावित किया। शुरुआत में, उन्हें अब्दु रोज़िक के साथ जोड़ा गया था, लेकिन शो के बीच में ही उनकी जगह करण कुंद्रा ने ले ली। इसके बाद इस जोड़ी ने शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

टॅग्स :एल्विश यादवयू ट्यूबनिशानेबाजीगुरुग्रामHaryana Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

बॉलीवुड चुस्कीसर्प विष मामला: 2.5 साल उत्पीड़न की भरपाई क्या?, एल्विश यादव का सवाल?

क्राइम अलर्टGurugram: 2 साल की बच्ची के पिता ने 23वीं मंजिल से लगाई छलांग, दोनों की मौत; जांच जारी

क्राइम अलर्टमुस्लिम युवती से रिश्ता, बहन ने किया विरोध?, 84 बार चाकू से वार कर मारा, मां से हार्दिक ने कहा-चलो घर चलते हैं, तुम्हारे लिए सरप्राइज?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?