लाइव न्यूज़ :

'दिल चोरी सड्डा हो गया' के साथ यो यो हनी सिंह की वापसी!

By IANS | Updated: December 24, 2017 11:48 IST

कभी रैप के शहंशाह माने जाने वाले हनी सिंह फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में गाने के साथ वापसी कर रहे हैं।

Open in App

भारतीय संगीत उद्योग में अपनी अनोखी शैली के कारण लोगों का मनोरंजन करने वाले हनी सिंह एक और गीत के साथ तैयार हैं। भारत में हिप-हॉप और रैप संगीत का दूसरा नाम हनी सिंह है। फिल्म प्यार का पंचनामा के निर्माताओं की अगली पेशकश, कार्तिक आर्यन द्वारा अभिनीत फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के गीत 'दिल चोरी सड्डा हो गया' से हनी सिंह दमदार वापसी करेंगे। फिल्म का यह पार्टी नंबर सांग 26 दिसंबर को रिलीज होगी। अपने गाने के बारे में हनी सिंह ने कहा, "अपने प्रशंसकों के सामने नया गीत पेश करते हुए मैं बहुत खुश हूं। मैंने हमेशा हंस राज हंस जी के काम की सराहना की है और उनके गीत को हिंदी लिरिक्स के साथ एक भांगड़ा का रूप देना काफी मजेदार रहा। मेरे सभी प्रशंसकों के लिए बहुत सारा प्यार, जो मेरे गीत का इंतजार कर रहे थे।"उन्होंने कहा, "टी-सीरीज के साथ मेरा संबंध कई वर्ष पुराना है। उनके साथ काम करना हमेशा मजेदार होता है। पहले भी हमने एकसाथ कई बेहतरीन काम किए हैं।"हनी के पिछले गीत चार बोतल वोडका, ब्लू आइज, धीरे धीरे को इसी बैनर के तहत रिलीज किया गया था और इन गीतों को आज भी पसंदीदा पार्टी नंबर माना जाता है। 

टॅग्स :बॉलीवुडबॉलीवुड हीरोहनी सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Turns 60: बॉलीवुड के 'भाईजान' के बर्थडे पर रोशन हुआ बांद्रा-वर्ली सी लिंक, कुछ इस अंदाज में एक्टर को दी गई बधाई

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?