लाइव न्यूज़ :

केजीएफ चैप्टर 3 की रिलीज को लेकर आया अपडेट, साल 2025 में आएगी यश की ब्लॉकबस्टर फिल्म

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 29, 2023 16:51 IST

होम्बले फिल्म्स के प्रवक्ता के अनुसार 21 दिसंबर को 'केजीएफ' की पांचवीं वर्षगांठ पर 'केजीएफ 3' की रिलीज योजना की घोषणा की जाएगी। इस फ्रेंचाइजी की पहली दो फिल्में काफी सफल रही थीं। अब तीसरी से भी निर्माताओं को यही उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्देकेजीएफ चैप्टर 3 की रिलीज को लेकर आया अपडेटतीसरा संस्करण 'केजीएफ 3' साल 2025 में रिलीज होगादिसंबर 2023 तक फिल्म के प्रोडक्शन का काम शुरू हो जाएगा

नई दिल्ली: अभिनेता यश की ब्लॉकबस्टर कन्नड़ फिल्म 'केजीएफ' के प्रशंसकों के लिए एक अच्छी खबर है। फिल्म 'केजीएफ' का तीसरा संस्करण 'केजीएफ 3' साल 2025 में रिलीज होगा। इस फिल्म का निर्माण करने वाले होम्बले फिल्म्स के प्रवक्ता ने बताया कि दिसंबर 2023 तक फिल्म के प्रोडक्शन का काम शुरू हो जाएगा। यानी कि फिल्म की शूटिंग 2024 में शुरू होगी।

होम्बले फिल्म्स के प्रवक्ता के अनुसार 21 दिसंबर को 'केजीएफ' की पांचवीं वर्षगांठ पर 'केजीएफ 3' की रिलीज योजना की घोषणा की जाएगी। 'केजीएफ 3' के लिए निर्देशक, निर्माता और अभिनेता के बीच शुरुआती दौर की बातचीत हो चुकी है तथा पटकथा पर भी चर्चा हो गयी है।  फिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2024 में शुरू होगी और फिल्म 2025 में रिलीज होगी।  

बता दें कि केजीएफ फिल्म में अभिनेता यश ने  रॉकी की भूमिका निभाई है। फिल्म में रॉकी का किरदार लार्जर दैन लाइफ है। फिल्म की पूरी कहानी उसी के आसपास घूमती रहती है। फिल्म में दिखाया गया है कि सोने के खदान पर यश का किरदार रॉकी पहले बड़े-बड़े खिलाड़ियों को पीछे छोड़कर कब्जा करता है और फिर उसकी कमाई से देश का सबसे ताकतवर आदमी बन जाता है।

केजीएफ-2 में रवीना टंडन और संजय दत्त ने भी भूमिका निभाई थी। इस फ्रेंचाइजी की पहली दो फिल्में काफी सफल रही थीं। अब तीसरी से भी निर्माताओं को यही उम्मीद है। केजीएफ-2 ने तो भारत में कमाई के मामले में बंपर रिकॉर्ड भी बनाए। 2018 में आई 'केजीएफ' का हिंदी वर्जन में लाइफटाइम कलेक्शन 50 करोड़ रुपये था। वहीं, 'केजीएफ चैप्टर 2' ने ओपनिंग वीकएंड में ही 552 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। दुनिया भर में मिला कर इस फिल्म की कमाई 1 हजार करोड़ से ज्यादा थी।

केजीएफ चैप्टर 3 को लेकर दर्शकों के बीच सबसे बड़ी उत्सुकता इसलिए भी है क्योंकि दूसरे भाग में अभिनेता यश को समंदर में डूबते हुए दिखाया गया है। केजीएफ चैप्टर 3 की कहानी क्या होगी और लोगों का पसंदीदा नायक कैसे वापसी करेगा इसे जानने के लिए फैंस बेताब हैं।

टॅग्स :यशबॉलीवुड हीरोकेजीएफटॉलीवुड सिनेमा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTMC Candidate List: बाबुल सुप्रियो, कोएल मल्लिक, राजीव कुमार और मेनका गुरुस्वामी को टिकट, बंगाल में 5 सीट पर राज्यसभा चुनाव, पहली बार भाजपा का खाता खुलेगा?

बॉलीवुड चुस्कीटीवीके चीफ और एक्टर विजय पर पत्नी ने लगाया बेवफाई का आरोप, तलाक के लिए अर्जी दाखिल की

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीविजय की फिल्म ‘जन नायकन’ को झटका, मद्रास हाईकोर्ट ने रद्द किया सेंसर क्लीयरेंस

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?