लाइव न्यूज़ :

Tiger 3 Collection: टीम इंडिया की हार, फैंस ने सलमान को दिए झटके, रविवार को कमाई पर आफत

By धीरज मिश्रा | Updated: November 20, 2023 13:44 IST

World Cup Final: ऑस्ट्रेलिया से फाइनल हारने का गम जितना टीम इंडिया को है, उतना ही गम क्रिकेट फैंस को भी है। लेकिन, बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान को टीम इंडिया की हार का गम दोगुना है। क्योंकि, रविवार को उनकी फिल्म टाइगर-3 ने घुटने टेक दिए। रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए फाइनल मैच के चलते सलमान की टाइगर-3 को दर्शक नहीं मिले।

Open in App
ठळक मुद्देभारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए फाइनल मैच के चलते सलमान की टाइगर-3 को दर्शक नहीं मिलेरविवार को महज 10.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर पाई टाइगर-3टाइगर-3 ने भारत में अब तक 224.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है

World Cup Final: ऑस्ट्रेलिया से फाइनल हारने का गम जितना टीम इंडिया को है, उतना ही गम क्रिकेट फैंस को भी है। लेकिन, बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान को टीम इंडिया की हार का गम दोगुना है। क्योंकि, रविवार को उनकी फिल्म टाइगर-3 ने घुटने टेक दिए। रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए फाइनल मैच के चलते सलमान की टाइगर-3 को दर्शक नहीं मिले। जिसके चलते फिल्म की कमाई में काफी गिरावट आई है।

इस संबंध में फिल्म समीक्षक तरण आर्दश ने जानकारी दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर टाइगर-3 के कलेक्शन से संबंधित आकड़े जारी किए। उन्होंने बताया कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए फाइनल की वजह से सलमान की टाइगर-3 के कारोबार पर असर पड़ा है।

रविवार को महज 10.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर पाई टाइगर-3। तरण ने फिल्म के बारे में आगे बताया कि फिल्म ने दूसरे सप्ताह में शुक्रवार को 13 करोड़ रुपये, शनिवार को 18.25 करोड़ रुपये और रविवार को 10.25 करोड़ का बिजनेस किया है।  

भारत में लगाया दोहरा शतक

सलमान और कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर-3 को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। टाइगर-3 दीपावली पर 12 नवंबर को रिलीज की गई। फिल्म ने पहले दिन ही इतिहास रच दिया और हिन्दी सिनेमा में सबसे बड़ी फिल्म दीपावली पर निकलकर आई। सलमान और कैटरीना के लिए भी यह फिल्म बड़ी ओपनर के तौर पर आई। फिल्म कलेक्शन की बात करे तो फिल्म ने भारत में अब तक 224.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

टाइगर-3 ने इसके अलावा तमिल, तेलगु में शुक्रवार को 25 लाख, शनिवार को 50 लाख और रविवार को 25 लाख कमाने में कामयाब रही है।

सलमान ने फैंस का किया धन्यवाद

सलमान खान ने टाइगर-3 को मिल रहे प्रेम के लिए दर्शकों का धन्यवाद किया है। उन्होंने रविवार को भारत ऑस्ट्रेलिया के फाइनल मैच के दौरान कहा कि विश्व कप चल रहा था, इन सबके बीच टाइगर-3 को जो प्यार मिला है। वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि विश्व कप के बाद लोग थियेटर आए और टाइगर-3 फिल्म देखें।

टॅग्स :कैटरीना कैफसलमान खानटाइगर जिंदा हैफिल्मआईसीसी वर्ल्ड कपरोहित शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट36 मैच में 25 जीत, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे अधिक जीत रिकॉर्ड?, वानखेड़े में केकेआर के खिलाफ MI की 11वीं जीत?

क्रिकेटMI vs KKR: 13 साल इंतजार और फल मीठा?, 2013 से लेकर 2020 के बीच 5 बार खिताब जीता, पहले मैच में हार का सिलसिला जारी, हार्दिक पंड्या ने कहा-रोहित और रिकलटन में दम

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच