लाइव न्यूज़ :

विमान में उड़ान भरने के दौरान घबराई महिला तो अनिल कपूर ने ऐसे दी हिम्मत, देखें वायरल तस्वीरें

By अंजली चौहान | Updated: February 10, 2023 11:56 IST

दरअसल, हाल ही में अनिल कपूर एक विमान में सफर कर रहे थे, इस दौरान उनके पास महिला उद्यमी शिखा मित्तल बैठी हुई थी। विमान में शिखा को घबराहट हो रही थी और वह कुछ असहज लग रही थी। इस दौरान अनिल कपूर ने शिखा को हिम्मत देते हुए उन्हें शांत कराया। 

Open in App
ठळक मुद्देविमान में अनिल कपूर की एक अनजान महिला के साथ मुलाकात की तस्वीरें वायरल यात्रा के दौरान महिला के साथ बातचीत करते दिखें अनिल कपूर सोशल मीडिया पर एक्टर की तस्वीरें हो रही वायरल

मुंबई: बॉलीवुड के सबसे बिंदास और कूल कहे जाने वाले अनिल कपूर की एक महिला के साथ तस्वीरें खूब वायरल हो रही है। तस्वीरें एक विमान के अंतर की है, जिसमें अनिल कपूर और महिला मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए महिला से बहुत प्यारा कैप्शन भी लिखा है जो फैन्स को खूब पसंद आ रहा है।

दरअसल, हाल ही में अनिल कपूर एक विमान में सफर कर रहे थे, इस दौरान उनके पास महिला उद्यमी शिखा मित्तल बैठी हुई थी। विमान में शिखा को घबराहट हो रही थी और वह कुछ असहज लग रही थी। इस दौरान अनिल कपूर ने शिखा को हिम्मत देते हुए उन्हें शांत कराया। 

शिखा ने अनिल कपूर के साथ इस मुलाकात की तस्वीरें साझा की है। सेल्फी लेते हुए शिखा ने लिखा कि जब वह विमान में अशांत हो गई तो अनिल कपूर ने उनका हाथ पकड़े रखा था। इसके बाद शिखा और बॉलीवुड स्टार के बीच कुछ समय तक बातचीत होती रही। 

अनिल कपूर ने गर्मजोशी से की मुलाकात 

शिखा मित्तल नाम की महिला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अनिल कपूर के साथ दो पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने उसके साथ पूरा बातचीत को लिखा। शिखा ने बताया कि जैसे ही विमान ने उड़ान भरी उन्हे ऐसा लगा कि उनके ऊपर विमान में रखा सामान गिरने वाला है। वह घबरा गई, उनका हमेशा से विमान में सफर करने का अनुभव खराब ही रहा है। उन्हें विमान में डर लगता है और स्वास्थ्य की स्थिति खराब होने से ये दिक्कत और बढ़ गई है। विमान में मैंने डर से अपनी सीट के हैंडल पर हाथ रखा तो मेरे साथ बैठे अनिल कपूर ने मेरा हाथ पकड़ा और मुझे कहा कि सब ठीक है। उसके बाद हमारे बीच पूरे सफर में बातचीत हुई और मुझे सफर का पता ही नहीं चला। 

शिखा ने बताया कि सफर खत्म होने के बाद एक्टर ने उन्हें प्यार से गले लगाया और बाय बोला। ये मुलाकात शिखा मित्तल के लिए वाकई बहुत खास रही। अनिल कपूर को बॉलीवुड में कई शानदार फिल्मों से लोगों को अपना फैन बना चुके हैं, उन्होंने एक अनजान महिला की मदद कर फैन्स के दिलों को छू लिया। 

पोस्ट के सामने आने के बाद ये तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स अनिल कपूर की तारीफे करते नहीं थक रहे हैं। तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह महिला के साथ बहुत सहजता के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं। 

टॅग्स :अनिल कपूरबॉलीवुड हीरोसोशल मीडियाहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच