लाइव न्यूज़ :

वो इक्कीस का था, इक्कीस का ही रहेगा, फिल्म इक्कीस के पोस्टर में अगस्त्य नंदा, देखें पहली झलक...

By संदीप दाहिमा | Updated: October 14, 2025 17:09 IST

Ikkis Movie: मैडॉक फिल्म्स ने मंगलवार को फिल्मकार श्रीराम राघवन की आने वाली फिल्म ‘इक्कीस’ से अभिनेता अगस्त्य नंदा की पहली झलक साझा की। स्टूडियो ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया मंच के माध्यम से बताया कि यह फिल्म परमवीर चक्र से सम्मानित अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित है और इस वर्ष दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Open in App
ठळक मुद्देवो इक्कीस का था, इक्कीस का ही रहेगा, फिल्म इक्कीस के पोस्टर में अगस्त्य नंदा, देखें पहली झलक...

Ikkis Movie: मैडॉक फिल्म्स ने मंगलवार को फिल्मकार श्रीराम राघवन की आने वाली फिल्म ‘इक्कीस’ से अभिनेता अगस्त्य नंदा की पहली झलक साझा की। स्टूडियो ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया मंच के माध्यम से बताया कि यह फिल्म परमवीर चक्र से सम्मानित अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित है और इस वर्ष दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्ट में लिखा गया, “वो इक्कीस का था, इक्कीस का ही रहेगा। दिनेश विजन और मैडॉक फिल्म्स प्रस्तुत कर रहे हैं 'इक्कीस', परमवीर चक्र से सम्मानित सबसे युवा अधिकारी की एक सच्ची और अनकही कहानी। फिल्म दिसंबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।” मैडॉक फिल्म्स द्वारा जारी पोस्टर में अगस्त्य नंदा सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं, जो 1971 के भारत-पाक युद्ध में बसंतर की लड़ाई के दौरान 21 वर्ष की आयु में शहीद हुए थे।

उनकी वीरता और बलिदान के लिए उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था, जिससे वह उस वक्त भारत का सर्वोच्च सैन्य सम्मान प्राप्त करने वाले सबसे कम उम्र के अधिकारी बन गए। फिल्म में धर्मेंद्र, जयदीप अहलावत और सिकंदर खेर भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म की घोषणा पहली बार 2019 में अरुण खेत्रपाल की 69वीं जयंती के अवसर पर की गई थी, जिसमें वरुण धवन को मुख्य भूमिका के लिए चुना गया था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण शूटिंग टल गई और बाद में व्यस्तता के कारण वरुण इस परियोजना से अलग हो गए थे। ‘इक्कीस’ अगस्त्य नंदा की दूसरी बड़ी फिल्म है। उन्होंने वर्ष 2023 में जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था।

टॅग्स :मूवी पोस्टरफिल्महिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?