लाइव न्यूज़ :

शाहरुख खान की 'डंकी' की रिलीज डेट टली? फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने

By अंजली चौहान | Updated: October 13, 2023 10:42 IST

प्रशांत नील द्वारा निर्देशित, सालार में प्रभास मुख्य भूमिका में हैं। डंकी का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। फिल्म में शाहरुख खान और तापसी पन्नू हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशाहरुख खान की डंकी रिलीज डेट हो सकती है पोस्टपोन फिल्म को लेकर नया अपडेटसालार और डंकी की रिलीज डेट एक ही दिन की है

मुंबई: शाहरुख खान की फिल्म जवान की सफलता के बाद अब वह फिल्म 'डंकी' में नजर आने वाले हैं। अपकमिंग मूवी डंकी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है जिसके अनुसार, यह फिल्म अगले साल रिलीज के लिए पोस्टपोन कर दी गई है।

बैक टू बैक दो हिट फिल्में देने के बाद शाहरुख खान की डंकी इसी साल  22 दिसंबर को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होने वाली थी लेकिन अब खबरें है कि इसकी तारीख में बदलाव किया गया है। 

क्या सच में डंकी की रिलीज टली?

मीडिया रिपोट्स में दावा किया जा रहा है कि शाहरुख खान और बाहुबली फेम प्रभास की फिल्म सालार की रिलीज डेट एक ही दिन है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर दोनों की कड़ी टक्कर हो सकती है, यही कारण है कि डंकी के निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट को 2024 के लिए पोस्टपोन कर दिया है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर सालार वर्सेस डंकी ट्रेड कर रहा है। वहीं, एक्स पर फिल्म व्यापार विश्लेषक मनोबाला विजयबालन ने लिखा, "बज: #SalaarVsDunki, डंकी के पोस्टपोन होने की संभावना...."

खबरें है कि पोस्ट-प्रोडक्शन कार्यों में समय लग रहा है और टीम इसे पूरा करने में सक्षम नहीं हो सकती है 22 दिसंबर की रिलीज के लिए काम कर रहा है। हालांकि, इस पर अभी तक फिल्म के निर्मात की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 

एक ही दिन सालार और डंकी की रिलीज डेट

बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म डंकी 22 दिसंबर 2023 को रिलीज होने की घोषणा की गई थी। आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म सालार के निर्माताओं ने घोषणा की थी कि फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इंस्टाग्राम पर, प्रोडक्शन हाउस होम्बले फिल्म्स ने सालार का एक नया पोस्टर साझा किया, जिसे उन्होंने कैप्शन दिया, “जल्द ही आ रहा है! #SalaarCeaseFire वर्ल्डवाइड रिलीज़ 22 दिसंबर, 2023 को।”

टॅग्स :शाहरुख खानबॉलीवुड हीरोप्रभासहिन्दी सिनेमा समाचारफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!