लाइव न्यूज़ :

शाहरुख खान होंगे ‘कॉफी विद करण’ के आठवें सीजन में पहले मेहमान! तेज हुई शो की तैयारियां

By शिवेंद्र राय | Updated: February 5, 2023 20:11 IST

फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर के लोकप्रिय शो ‘कॉफी विद करण’ साल 2004 से ही प्रसारित हो रहा है। इस मशहूर शो में बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बारें में सहजता से बाते करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे‘कॉफी विद करण’ के आठवें सीजन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैंपहले एपिसोड में नजर आ सकते हैं शाहरुख खानशाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन जारी है

मुंबई: फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर के लोकप्रिय शो ‘कॉफी विद करण’ के आठवें सीजन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। माना जा रहा है कि इसके पहले एपिसोड में बतौर मेहमान शाहरुख खान आ सकते हैं। पठान की जबरदस्त सफलता के बाद शाहरुख के इस चैट शो में आने की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि अभी निर्माताओं की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

‘कॉफी विद करण’ के सीजन-7 में शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान आईं थी। अब दर्शक ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि आठवें सीजन में शाहरुख शो में आकर पठान से संबंधित मजेदार किस्से बताते हुए दिखेंगे। कुछ समय पहले एक मनोरंजन चैनल को दिए गए साक्षात्कार में खुद करण जौहर ने इसके संकेत दिए थे। तब करण जौहर ने कहा था, "मैं उम्‍मीद कर रहा हूं कि हम अगले सीजन में शाहरुख खान के साथ कुछ सॉलिड कर सकते हैं, क्‍योंकि वह शो का एक बड़ा हिस्‍सा रहे हैं। जब भी वह नजर आए हैं,  मैजिकल रहे हैं। इसलिए मैं इसकी उम्‍मीद कर रहा हूं।"

फिलहाल शाहरुख खान की कमबैक फिल्म 'पठान' का बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन जारी है। अब तक मिले आंकड़ो के अनुसार 'पठान' ने देश में कुल 398 करोड़ की कमाई की है। देश में कमाई के मामले में ‘पठान’ ने ‘दंगल’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अगर आमिर खान अभिनित सुपरहिट फिल्म दंगल की बात की जाए तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भारत में 387 करोड़ रुपये जुटाए थे।  शाहरुख की आने फिल्में 'जवान' और 'डंकी' हैं।

बता दें कि ‘कॉफी विद करण’ साल 2004 से ही प्रसारित हो रहा है। इस मशहूर शो में बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बारें में सहजता से बाते करते हैं। शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, जैसे सितारे इस शो में आ चुके हैं। इस शो का प्रसारण ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर किया जाता है।

टॅग्स :शाहरुख खानकरण जौहरहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!