लाइव न्यूज़ :

कन्नड़ अभिनेता विजय राघवेंद्र की पत्नी स्पंदना का दिल का दौरा पड़ने से निधन, थाईलैंड से पार्थिव शरीर लाया जा रहा है भारत

By आजाद खान | Updated: August 7, 2023 11:45 IST

कन्नड़ अभिनेता विजय राघवेंद्र की पत्नी स्पंदना का विवाह 2007 में हुआ था और उनका एक बेटा भी है। वे सहायक पुलिस आयुक्त बी.के. शिवराम की बेटी थी।

Open in App
ठळक मुद्देकन्नड़ अभिनेता विजय राघवेंद्र की पत्नी स्पंदना का निधन हो गया है। उनका निधन दिल का दौरा पड़ने के कारण हुआ है। स्पंदना का निधन थाईलैंड में हुआ है जहां से उनका पार्थिव शरीर भारत लाया जा रहा है।

बैंकॉक: कन्नड़ अभिनेता विजय राघवेंद्र की पत्नी स्पंदना राघवेंद्र का दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया है। माडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना तब घटी है जब कन्नड़ अभिनेता विजय राघवेंद्र और उनकी पत्नी स्पंदना थाईलैंड में थी। 

रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि विजय राघवेंद्र की पत्नी को लो ब्लड प्रेशर था। ऐसे में उनकी मौत को लेकर यही कहा जा रहा है कि इस कारण ही उनका निधन हुआ है। जानकारी के अनुसार, उनके पार्थिव शरीर को भारत वापस लाया जा रहा है।

2007 में हुई थी दोनों की शादी

अभिनेता विजय राघवेंद्र और उनकी पत्नी स्पंदना राघवेंद्र की शादी 26 अगस्त 2007 को हुई थी। स्पंदना राघवेंद्र सहायक पुलिस आयुक्त बी.के. शिवराम की बेटी और वे तुलु वंश से तालुक रखती थी। इस कपल का एक बेटा भी है जिसका नाम शौर्य है। 

बता दें कि स्पंदना के आकस्मिक निधन से इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है। ऐसे में भारत में भी उनके अंतिम संस्कार को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है और रिश्तेदारों का आना जाना होने लगा है। 

हाल में बढ़े है दिल के दौरे के कई केस

भारत के साथ पूरी दुनिया में दिल के दौरे के केस में भारी इजाफा हुआ है। पिछले कुछ सालों में भारत में ही कई अभिनेताओं ने दिल के दौरे के कारण अपनी जान गवाई है। हाल ही में दिल के दौरे के मामलों में वृद्धि चिंता का कारण रही है, पुनीत राजकुमार सहित कई मशहूर हस्तियों की भी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है।

यही नहीं भारतीय सिनेमा के मशहूक एक्टर जैसे विनोद खन्ना, शक्ति कपूर, राजू श्रीवास्तव और आदि ऐसे अभिनेता है जिनकी मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। यही नहीं कई अभिनेत्रियां भी है जिनकी भी जान हार्ट अटैक के कारण हुई है। 

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच