लाइव न्यूज़ :

तो इस वजह से बेटे करण देओल के ट्रेलर लॉन्च से नदारद थे पिता सनी देओल, आप भी जानिए वजह

By मेघना वर्मा | Updated: September 6, 2019 12:37 IST

सनी देओल गुरदासपुर से सांसद हैं। जहां कि एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया था। इसमें करीब 23 लोग मारे गए। कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकरण देओल जल्द ही फिल्म 'पल पल दिल के पास' में नजर आने वाले हैं। 'पल पल दिल के पास' फिल्म को सनी देओल ने डायरेक्ट किया है।

सनी देओल के बेटे करण देओल जल्द ही फिल्म पल पल दिल के पास में नजर आने वाले हैं। लम्बे इंतजार के बाद फिल्म के ट्रेलर को पांच सितंबर को लॉन्च कर दिया गया है। इस फिल्म को खुद सनी देओल डायरेक्ट भी कर रहे हैं मगर लॉन्च इवेंट पर सनी देओल कहीं भी नजर नहीं आये। जिसे लेकर लोगों ने बहुत सारे कयास लगाने शुरू कर दिये थे। 

करण देओल से लोगों ने काफी सारे सवाल किए। जिसके बाद आखिरकार करण ने बताया की पापा सनी लॉन्चिंग के वक्त क्यों नहीं मौजूद थे। करण ने बताया कि जिस समय ट्रेलर लॉन्च हो रहा था उस समय सनी देओल बटाला फैक्ट्री ब्लास्ट पीड़ितों से मिलने के लिए गुरदासपुर रवाना हो गए थे।

करण देओल ने कहा कि गुरदासपुर में जो हादसा हुआ वो दुर्भाग्यपूर्ण है इसलिए पापा सनी उनके इवेंट का हिस्सा नहीं बन सके और वह पीड़ितों से मिलने वहां पहुंच गए। करण देओल ने पल पल दिल के पास की पूरी टीम की तरफ से पीड़ितों के परिवार को संवेदानाएं जताई। साथ कहा कि पापा सनी अपना फर्ज निभाने गए हैं। 

वहीं अब सनी देओल ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट शेयर किया है। जिसमें वो बटाला फैक्ट्री ब्लास्ट पीड़ितों से मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं। सनी देओल ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'बटाला फैक्ट्री में लगी आग के कारण हुए जानमाल के नुकसान की खबर सुन मन कल से ही बहुत दुखी था,इसलिए हादसे में हुए जख्मी लोगों को देखने के लिए आज अस्पताल में पहुंचा।उनके हो रहे उपचार के बारे में जानकारी ली और उनको हिम्मत बंधाई। उनके जल्दी से जल्दी ठीक होने की कामना करता हूं।'

सिर्फ यही नहीं घटना वाले दिन सनी देओल ने ट्वीट करके अपना शोक जताया था।

बता दें सनी देओल गुरदासपुर से सांसद हैं। जहां कि एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया था। इसमें करीब 23 लोग मारे गए। कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं करण देओल की फिल्म पल पल दिल के पास इस 20 सितंबर को रिलीज होगी। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। 

टॅग्स :करण देओलसनी देओल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 की सबसे सफल फिल्म ने दुनिया भर में ₹448.90 करोड़ कमाए, 42 दिन बाद भी थिएटर में, पर 'धुरंधर' नहीं

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्कीसनी देओल की 'बॉर्डर 2' का जलवा बरकरार, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 257 करोड़ की कमाई

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीट्रैक्टर पर सवार होकर बॉर्डर 2 देखने पहुंचे फैन्स, सनी देओल के फैन्स के भरे थिएटर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?