लाइव न्यूज़ :

हो गया खुलासा, इसलिए प्रियंका के रिसेप्शन में शामिल नहीं हुए थे अक्षय-शाहरुख और आमिर खान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 22, 2018 15:25 IST

बॉलीवुड की देसीगर्ल प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड सिंगर निक जोनास ने 20 दिसंबर गुरुवार को मुंबई में एक शानदार रिसेप्शन का आयोजन किया। इस पार्टी में फिल्म जगत के एक से एक बड़े सितारे ने शिरकत की।

Open in App

बॉलीवुड की देसीगर्ल प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड सिंगर निक जोनास ने 20 दिसंबर गुरुवार को मुंबई में एक शानदार रिसेप्शन का आयोजन किया। इस पार्टी में फिल्म जगत के एक से एक बड़े सितारे ने शिरकत की। 

 इस पार्टी में बॉलीवुड के एक से बढ़कर एक दिग्गज पहुंचे थे। निगाह जिस पर जाकर ठहरी वह थे। प्रियंका के एक्स-ब्वॉयफ्रेंड्स पर। वहीं, जो इस पार्टी से दूर रहे वो थे अक्षय कुमार, आमिर खान और शाहरुख खान जैसे सितारे। अब इन सितारों को लेकर कई तरह की बातें भी की जा रही हैं। 

इसलिए नहीं गए ये तीनों 

खबर के अनुसार प्रियंका की पार्टी में आमिर इसलिए नहीं गए क्योंकि वह 20 तारीख को अपनी बिग बजट फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के प्रोमोशन के लिए चीन में थे। जबकि कभी प्रियंका के साथ लिंकअप की खबरों में रहने वाले शाहरुख ने इस दिन अपने घर पर 'जीरो' की टीम के लिए खास पार्टी रखी थी। जिसमें वह बिजी थी। वहीं, अक्षय कुमार जिनके साथ भी प्रियंका के इश्क के चर्चे जमकर रहे थे। ऐसे में कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार इन दिनों अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं,  इसलिए वह भी इन दिनों देश के बाहर ही हैं।

इस कारण से ये तीनों ही प्रियंका की खुशी में शामिल नहीं हो पाए थे। जबकि  इस पार्टी में सबसे पहले पहुंचे थे एक समय में प्रियंका के साथ लिंकअप में रहने वाले हरमन बावेजा। हरमन का ये रेसिप्शन अटेंड करना चौंका देने वाला था। कभी वे दोनों डेट कर चुके हैं, उनके शादी करने की भी अटकलें थदोनों ने एक साथ फिल्म में काम भी किया था। हांलाकि दोनों अलग क्यों हुए थे कभी इस बारे में पता नहीं लग पाया था।

दूसरा चौंकाने वाला नाम था शाहिद कपूर का। हरमन के अलावा यहां अभिनेता शाहिद कपूर भी नजर आये। शाहिद और प्रियंका के अफेयर की चर्चा बॉलीवुड गलियारों में खूब थी। ऐसे में शाहिद का यहां आना भी चकित कर देने वाला था, शाहिद यहां अकेले नहीं बल्कि अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ पहुंचे। प्रियंका का बॉलीवुड का लास्ट अफेयर शाहिद के साथ की कहा जाता है। ऐसे में शाहिद का पत्नी के साथ पहुंचना हर किसी के लिए चौंकाने वाला था।

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ाअक्षय कुमारशाहरुख़ खानआमिर खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआमिर खान ने '3 इडियट्स' के सीक्वल की पुष्टि की, कहा- फिल्म का दूसरा भाग उन्हीं किरदारों पर आधारित, लेकिन...

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी