लाइव न्यूज़ :

डिजिटल डेब्यू से क्यों डरे हुए हैं शाहिद कपूर, बताई एक बड़ी वजह

By अनिल शर्मा | Updated: June 22, 2021 17:44 IST

इंस्टाग्राम पर सोमवार शाम एक ‘लाइव सेशन’ के दौरान शाहिद कपूर ने कहा कि फिल्मों में उन्हें मिली सराहना ‘ओवर द टॉप’ (ओटीटी) मंच पर उनकी सफलता सुनिश्चित नहीं कर सकती। एक्टर ने आगे कहा, मैं डिजिटल मंच पर आगाज को लेकर थोड़ा घबराया हुआ हूं, क्योंकि मुझे वास्तव में लगता है कि...

Open in App
ठळक मुद्देशाहिद कपूर डिजिटल डेब्यू से डरे हुए हैंउन्हें इस बात का डर है कि डिजिटल मंच पर भी सराहना मिल सकती है या नहींशाहिद कपूर राज निदीमोरू और कृष्णा डीके की एक वेब सीरिज में नजर आएंगे

‘ओटीटी’ (OTT) मंच पर अपनी नई पारी का आगाज करने जा रहे अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने कहा कि इसको लेकर उन्हें थोड़ी घबराहट है। ‘जब वी मेट’, ‘कमीने’, ‘हैदर’ और ‘कबीर सिंह’ जैसी फिल्में कर चुके अभिनेता राज निदीमोरू और कृष्णा डीके की एक वेब सीरिज में नजर आएंगे, जिसका नाम अभी नहीं रखा गया है। राज निदीमोरू और कृष्णा डीके को हाल ही में उनकी वेब सीरिज ‘द फैमिली मैन’ के लिए काफी सराहना मिली है।

इंस्टाग्राम पर सोमवार शाम एक ‘लाइव सेशन’ के दौरान शाहिद कपूर ने कहा कि फिल्मों में उन्हें मिली सराहना ‘ओवर द टॉप’ (ओटीटी) मंच पर उनकी सफलता सुनिश्चित नहीं कर सकती। एक्टर ने आगे कहा, मैं डिजिटल मंच पर आगाज को लेकर थोड़ा घबराया हुआ हूं, क्योंकि मुझे वास्तव में लगता है कि जिन अभिनेताओं को बड़े पेर्द पर सफलता मिली है क्या उन्हें डिजिटल मंच पर भी सराहना मिल सकती है या नहीं।

साल 2019 में आई फिल्म ‘कबीर सिंह’ के दो साल पूरे होने के मौके पर शाहित कपूर प्रशंसकों के साथ बातचीत करने के लिए लाइव आए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर केवल कुछ घंटे के लिए लोग आपको पसंद करते हैं, तो इससे आप संतुष्ट नहीं हो सकते। उन्हें आपके किरदार में रुचि होनी चाहिए, वे आपसे जुड़ाव महसूस करें और नौ से दस एपिसोड के लिए आपको उन्हें बांधे रखना होता है। मुझे नहीं लगता कि मुझे इसका अनुभव है। इसलिए यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि उस मंच पर मुझे लोगों की क्या प्रतिक्रिया मिलती है।

टॅग्स :शाहिद कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!