लाइव न्यूज़ :

जानिए रिलीज से पहले पठान का प्रमोशन क्यों नहीं करेंगे शाहरुख खान, निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 19, 2023 16:22 IST

शाहरुख आखिरी बार फिल्म जीरो में अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ के साथ नजर आए थे।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्देशक ने कहा कि शाहरुख विशेष रूप से सार्वजनिक कार्यक्रमों में फिल्म का प्रचार नहीं करेंगेपठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम के साथ आशुतोष राणा भी हैं।यशराज फिल्म्स द्वारा निर्देशित यह फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मुंबई: पठान के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने कहा है कि शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम सहित उनकी टीम 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले फिल्म का प्रचार नहीं करेगी। निर्देशक ने कहा कि शाहरुख विशेष रूप से सार्वजनिक कार्यक्रमों में फिल्म का प्रचार नहीं करेंगे क्योंकि टीम सुपरस्टार की वापसी को पूरी तरह से बड़े पर्दे पर देखना चाहती है। 

शाहरुख आखिरी बार बॉक्स ऑफिस पर असफल फिल्म जीरो में अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ के साथ नजर आए थे। निदेशक ने एक बयान में कहा, "पठान के जरिये शाहरुख खान ने 4 साल के लंबे समय के बाद फिल्मों में वापसी की है। इन चार सालों में उनका लोगों से बहुत ही कम संपर्क रहा है और उन्हें देखने की भूख अपने उच्चतम स्तर पर है। यह स्पष्ट है और यही कारण है कि लोग आज पठान के बारे में चर्चा कर रहे हैं।"

सिद्धार्थ आनंद ने आगे कहा, "एसआरके बस ये 3 अक्षर इतना स्टारडम बयां करते हैं, इतना प्यार और बस इतना आइकॉनिक हैं। पूरे देश ने उन्हें इतने लंबे समय से प्यार किया है और हमें उम्मीद है कि हमारी फिल्म दर्शकों को शाहरुख को पहले कभी न देखे जाने के वादे को पूरा करेगी। हम चाहते हैं कि पठान की रिलीज की तारीख 25 जनवरी तक उनकी वापसी का उत्साह चरम पर पहुंच जाए।" 

उन्होंने अपनी बात जारी रखते हुए आगे कहा, "इस प्रकार, हम अपनी सभी प्रचार गतिविधियां फिल्म की रिलीज के बाद ही शुरू करेंगे। पठान को अब तक जो सर्वसम्मत प्यार मिल रहा है, उसे पाकर हम सभी बहुत खुश हैं और हम लोगों को पर्याप्त धन्यवाद नहीं दे सकते!" पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम के साथ आशुतोष राणा भी हैं। यशराज फिल्म्स द्वारा निर्देशित यह फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

टॅग्स :शाहरुख खानदीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

ज़रा हटकेकेकेआर में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान, शाहरुख खान से भिड़े जगतगुरु रामभद्राचार्य?, कहा-‘गद्दार’ हैं एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

भारतVIDEO: लियोनेल मेसी से मिले शाहरुख खान, बेटे अबराम का रिएक्शन वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?