लाइव न्यूज़ :

कौन हैं मोहसिन अख्तर मीर? जिनसे शादी के 8 साल बाद तलाक ले रहीं उर्मिला मातोंडकर

By अंजली चौहान | Updated: September 25, 2024 11:01 IST

Urmila Matondkar Divorce: बॉलीवुड अभिनेत्री और राजनेता उर्मीला मातोंडकर ने कथित तौर पर अपने आठ साल पुराने पति मोहसिन अख्तर मीर से तलाक के लिए अर्जी दायर की है।

Open in App

Urmila Matondkar Divorce: बॉलीवुड एक्ट्रेस और राजनेत्री उर्मिता मातोंडकर अपनी शादी के आठ साल बाद तलाक लेने जा रही है। यह शॉकिंग खबर मीडिया में आते ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उर्मिला मातोंडकर ने कथित तौर पर पति मोहसिन अख्तर मीर से तलाक के लिए अर्जी दी है। इस खबर से एक्ट्रेस के फैन्स शॉक्ड है। बॉलीवुड में कई हिट फिल्मों में काम करने वाली उर्मिला ने साल 2016 में गुपचुप तरीके से मोहसिन से शादी कर ली थी। उस समय यह खबर जैसे ही सामने आई उनके फैन्स हैरान रह गए। दोनों के बीच धर्म अलग होने के बावजूद उर्मिला मातोंडकर ने धर्म की दीवार लांघ कर मोहसिन से शादी की थी। 

24 सितंबर को खबर सामने आई कि उर्मिला और मोहसिन पहले ही अलग हो चुके हैं और अभिनेत्री ने अब तलाक के लिए अर्जी दी है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि तलाक आपसी शर्तों पर नहीं हो रहा है। उर्मिला और मोहसिन दोनों ने अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

कौन हैं मोहसिन अख्तर मीर?

मूल रूप से कश्मीर से ताल्लुक रखने वाले मोहसिन एक मॉडल और व्यवसायी हैं। मॉडलिंग और अभिनय में अपना करियर बनाने के लिए वे 21 साल की उम्र में मुंबई चले गए। 2007 में, मोहसिन को मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता में दूसरे रनर अप के रूप में घोषित किया गया था। मोहसिन को अपना पहला ब्रेक प्रीति जिंटा के साथ एक विज्ञापन में मिला था। 2009 में, उन्होंने फिल्म इट्स ए मैन्स वर्ल्ड में अपने अभिनय की शुरुआत की, इसके बाद फरहान अख्तर अभिनीत लक बाय चांस में एक छोटी भूमिका निभाई। हालांकि इसके बाद उन्हें स्क्रीन पर ज्यादा नहीं देखा गया, लेकिन मोहसिन का कश्मीरी कढ़ाई का एक सफल व्यवसाय भी है और यह मनीष मल्होत्रा ​​के लेबल से जुड़ा हुआ है।

कथित तौर पर उर्मिला और मोहसिन की मुलाकात 2014 में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​की भतीजी की शादी के दौरान हुई थी और दोनों के बीच प्यार की चिंगारी उड़ी। फरवरी 2016 में, उन्होंने एक अंतरंग समारोह में शादी कर ली।

उर्मिला ने मोहसिन के साथ अपना आखिरी पोस्ट जून 2023 में अपने फॉलोअर्स को ईद की शुभकामनाएं देने के लिए सोशल मीडिया पर शेयर किया था। पिछले एक साल में दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें और कंटेंट शेयर करने से परहेज किया है।

टॅग्स :उर्मिला मार्तोडकरबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचारजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल