लाइव न्यूज़ :

सोनाक्षी और जहीर की शादी होने में कहां आ रही थी दिक्कत? पापा शत्रुघ्न ने खुद किया खुलासा

By अंजली चौहान | Updated: June 23, 2024 12:05 IST

Sonakshi-Zaheer Wedding: इस रिसेप्शन में सिन्हा और इकबाल परिवार के साथ-साथ अभिनेता सलमान खान, हुमा कुरैशी और साकिब सलीम के भी शामिल होने की उम्मीद है।

Open in App

Sonakshi-Zaheer Wedding: वरिष्ठ बॉलीवुड अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने इस बात का खुलासा किया है कि उनकी बेटी सोनाक्षी की शादी को लेकर परिवार वालों को कुछ 'दिक्कतें' थीं। आपको मालूम हो कि अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपने लंबे समय से बॉयफ्रेंड रहे जहीर इकबाल से शादी के बंधन में बंध गई हैं। हालांकि शत्रुघ्न सिन्हा ने साफ कर दिया कि अब परिवार में किसी को कोई  दिक्कत नहीं है। 

बता दें कि आज सोनाक्षी और जहीर ने मुंबई में शादी की। ये दोनों लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। जब सोनाक्षी की शादी को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा से पहली बार पूछा गया था तो उन्होंने ऐसा कुछ भी मालूम होने से इंकार कर दिया था। उस समय शत्रुघ्न ने कहा था कि आज के समय में बच्चे शादी से पहले माता पिता की इजाजत नहीं लेते हैं बस शादी के फैसले के बारे में बताते हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा के इस बयान के बाद से कयास लगाए जाने लगे थे कि उनके परिवार में सोनाक्षी की शादी को लेकर परिवार में एक राय नहीं है या मनमुटाव है। हालांकि अब शत्रुघ्न सिन्हा ने स्वीकार किया है कि वाकई परिवार में शादी को लेकर दिक्कत थी। जिसे कि अब सुलझा लिया गया है। 

उन्होंने टाइम्स नाओ से बातचीत में कहा , ''शादियां सबके घर होती हैं। दिक्कतें भी सबके यहां होती हैं। अब सब सही है। सारी समस्याओं का समाधान कर लिया गया है।" उन्होंने कहा कि सोनाक्षी उनकी बेटी है इसका मतलब यह नहीं है कि वह अपनी पसंद से शादी नहीं कर सकती हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि आज कपल रिसेप्शन देगा। जिसमें वह भी शामिल होंगे। 

मालूम हो कि बीते शुक्रवार को सोनाक्षी और जहीर की मेहंदी थी। मेहंदी की तस्वीरों में कपल के बीच इंटीमेसी दिखी। शनिवार को सिन्हा परिवार ने सोनाक्षी के लिए पूजा रखी थी। सोनाक्षी नीले रंग के सलवार सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। ऐसी खबरें हैं कि आज सुबह स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत सोनाक्षी और जहीर की शादी होनी थी और इसके बाद शाम को रिसेप्शन है। इस रिसेप्शन में सिन्हा और इकबाल परिवार के साथ-साथ अभिनेता सलमान खान, हुमा कुरैशी और साकिब सलीम के भी शामिल होने की उम्मीद है।

टॅग्स :शत्रुघ्न सिन्हासोनाक्षी सिन्हाजहीर इकबालवेडिंगबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेEMI पर खरीदा iPhone-17, शादी में नाले में गिरा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई