लाइव न्यूज़ :

सुनील ग्रोवर कब करेंगे टीवी पर वापसी! डॉ मशाहूर गुलाटी ने दिया ऐसा जवाब

By शिवेंद्र कुमार राय | Updated: April 1, 2023 15:37 IST

इस समय सुनील ग्रोवर यूनाइटेड कच्चे नामक आगामी वेब शो पर काम कर रहे हैं। मानव शाह द्वारा निर्देशित 8 एपिसोड की वेब सीरीज यूनाइटेड किंगडम में शूट की गई है। कहानी लंदन में अप्रवासियों के चुनौतीपूर्ण जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है।

Open in App
ठळक मुद्देसुनील ग्रोवर अब किसी भी कॉमेडी शो का हिस्सा नहीं हैं'यूनाइटेड कच्चे' में नजर आ रहे हैं सुनील ग्रोवरफिल्म जवान में शाहरुख खान के साथ नजर आएंगे

नई दिल्ली: हास्य कलाकार और अभिनेता सुनील ग्रोवर को टीवी पर किसी कार्यक्रम का हिस्सा बने 6 साल हो गए हैं। द कपिल शर्मा शो में उनके द्वारा निभाया गया गुत्थी, रिंकू भाभी और डॉ मशाहूर गुलाटी का किरदार आज भी लोगों के जेहन से नहीं उतरा है। हालांकि सुनील ग्रोवर अब किसी भी कॉमेडी शो का हिस्सा नहीं हैं। सुनील ग्रोवर आने वाले समय में शाहरूख खान की फिल्म जवान में दिखाई देंगे।

टेलीविजन पर वापसी की योजना के बारे में हाल ही में सुनील ग्रोवर ने एक समाचार पोर्टल से बात की और अपनी आगे की रणनीति के बारे में बताया। सुनील ग्रोवर ने पिंकविला से बात करते हुए कहा,  "टेलीविजन एक बहुत बड़ा माध्यम है, और मैं टेलीविजन की वजह से ही सब कुछ हूं। मैं वास्तव में टेलीविजन पर कुछ करने को तैयार हूं। अगर कुछ दिलचस्प पेशकश की जाती है तो मैं निश्चित रूप से इसे करूंगा।"

बता दें कि सुनील ग्रोवर इस समय अपने आगामी वेब शो पर काम कर रहे हैं।  मानव शाह द्वारा निर्देशित, 8-एपिसोड की वेब श्रृंखला का नाम 'यूनाइटेड कच्चे' है।  यूनाइटेड किंगडम में शूट की गई इस वेब सीरीज की कहानी लंदन में अप्रवासियों के चुनौतीपूर्ण जीवन के इर्द-गिर्द रची गई है। वेब सीरीज में सुनील ग्रोवर के अलावा सतीश शाह, सपना पब्बी, निखिल विजय, मनु ऋषि चड्ढा, नयनी दीक्षित और नीलू कोहली महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। ये वेब सीरीज जी-5 पर देखी जा सकती है।

अपने शुरूआती दिनों के संघर्ष पर बात करते हुए सुनील ग्रोवर ने कहा कि  एक शो था जिसमें मुझे 3 दिनों के अन्दर ही रिप्लेस कर दिया गया था और उन्होंने मुझे बताया तक नहीं। मुझे किसी और के जरिए पता चला। सुनील ग्रोवर ने आगे बताया इससे निकलने में उन्हें एक महीने का समय लगा। उन्होंने कहा कि वो वापस जाकर उन लोगों के साथ दोबारा काम नहीं कर सकते। 

टॅग्स :सुनील ग्रोवरबॉलीवुड हीरोकपिल शर्माशाहरुख खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?