लाइव न्यूज़ :

अदिति राव हैदरी के साथ गुपचुप सगाई करने पर सिद्धार्थ ने तोड़ी चुप्पी, बताया कब होगी शादी

By अंजली चौहान | Updated: April 7, 2024 10:57 IST

Aditi-Siddharth: अभिनेता सिद्धार्थ ने अदिति राव हैदरी से अपनी सगाई के बारे में खुलकर बात की, शादी की तारीख के बारे में बात की।

Open in App

Aditi-Siddharth: बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में अभिनेत्री के गुपचुप तरीके से शादी करने की खबरें सामने आई थी। अदिति ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और साउथ एक्टर सिद्धार्थ के साथ तेलंगाना में सगाई कर ली है। एक्ट्रेस ने बेहद प्राइवेट तरीके से फंक्शन किया जिसमें मीडिया वालों को न्योता नहीं दिया गया था। लेकिन अब एक्टर सिद्धार्थ ने अपनी शादी और पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की है। दरअसल, अदिति और सिद्धार्थ ने बिना किसी ऐलान के तेलंगाना में 27 मार्च को जब सगाई की थी तो खबरें आई कि दोनों ने शादी रचा ली है। 

हालांकि, बाद में कपल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर सूचना दी कि उन्होंने अभी सगाई की है। सिद्धार्थ ने कहा, "कई लोगों ने मुझसे कहा कि हमने छुपके से सगाई की है। परिवार के साथ निजी तौर पर और गुप्त रूप से कुछ करने के बीच एक बड़ा अंतर है। जिन लोगों को हमने आमंत्रित नहीं किया वे सोचते हैं कि यह एक रहस्य है, लेकिन जो वहां थे वे जानते हैं कि यह निजी था।

जब सिद्धार्थ से पूछा गया कि अदिति ने कब हां कहा, तो उन्होंने मजाक में कहा कि जब तक वह हां कहती हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा, ''ये सवाल नहीं पूछा जाना चाहिए कि उन्हें हां कहने में कितना समय लगा।" एक्टर ने कहा कि अंतिम परिणाम या तो हाँ या ना, मैं चिंतित था कि क्या यह हाँ होगी, सौभाग्य से मैं पास हो गया।

कब होगी शादी?

शादी की तारीख के बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा, "शादी की तारीख परिवार के लबड़ों और वे क्या कहते हैं, उस पर निर्भर करेगी। यह कोई शूटिंग की तारीख नहीं है जिस पर मैं निर्णय ले सकता हूं, यह जीवन भर की तारीख है। एक बार वे निर्णय ले लें तो यह सही समय पर होगा।''

दोनों सितारों का वर्कफ्रंट

अदिति संजय लीला भंसाली की पहली वेब-सीरीज हीरामंडी: द डायमंड बाजार में अभिनय करेंगी, जो 1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। वह गांधी टॉक्स और शेरनी फिल्मों में भी अभिनय करेंगी।

सिद्धार्थ जल्द ही शंकर की इंडियन 2 में भी दिखाई देंगे, जिसमें कमल हासन, काजल अग्रवाल और रकुल प्रीत सिंह हैं। फिल्म, जिसका निर्माण 2019 में शुरू हुआ था, कुछ देरी के बाद पूरा होने के करीब है। फिल्म निर्माताओं ने शनिवार को एक नया पोस्टर जारी करते हुए इसे इस साल जून में रिलीज करने की घोषणा की, अभी तारीख की घोषणा नहीं की गई है।

टॅग्स :अदिति राव हैदरीबॉलीवुड अभिनेत्रीवेडिंगसाउथ सिनेमाहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम