लाइव न्यूज़ :

पत्नी ज्योति कृष्णा से शादी करने के लिए 'बेरोजगार' केके ने किया था ये काम, खास थी गायक की लवस्टोरी

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 1, 2022 11:53 IST

केके और ज्योति की लवस्टोरी काफी खास है। दोनों ने साल 1991 में शादी की थी। तब केके बेरोजगार हुआ करते थे। ऐसे में एक बार गायक-संगीतकार ने खुलासा किया था कि जब वह बेरोजगार थे तो अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए उन्हें नौकरी करनी पड़ी।

Open in App
ठळक मुद्देकेके ने अपने करियर में कई हिट गीत दिए। 'यारों', 'तड़प तड़प के', 'बस एक पल', 'आंखों में तेरी', 'कोई कहे', 'इट्स द टाइम टू डिस्को' आदि केके के मशहूर गीतों में शुमार हैं।

कोलकाता: मशहूर गायक कृष्णकुमार कुन्नथ (केके) अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनकी मंगलवार रात कोलकाता में निधन हो गया। केके नाम से मशहूर कृष्णकुमार कुन्नथ अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। 53 साल के केके अपने करियर में कई हिट गाने दे चुके हैं। हालांकि, गायक बनने से पहले उन्होंने सेल्स का काम भी किया था। ये काम उन्होंने अपनी पत्नी ज्योति कृष्णा से शादी करने के लिए किया था।

बता दें कि केके और ज्योति की लवस्टोरी काफी खास है। दोनों ने साल 1991 में शादी की थी। तब केके बेरोजगार हुआ करते थे। ऐसे में एक बार गायक-संगीतकार ने खुलासा किया था कि जब वह बेरोजगार थे तो अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए उन्हें नौकरी करनी पड़ी। केके कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा शो' में डॉ पलाश सेन और शान के साथ एक बार नजर आए थे। 

इसी क्रम में शो के दौरान गायक ने खुलासा किया था कि अपनी प्रेमिका यानि ज्योति से शादी करने के लिए उन्हें सेल्स की नौकरी करनी पड़ी क्योंकि वो उस समय बेरोजगार थे और उनके ससुराल वाले चाहते थे कि उन्हें पहले नौकरी मिले। शो के दौरान केके ने बताया था कि मैंने वह काम तीन महीने तक किया और फिर छोड़ दिया। जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि केके का पहला एल्बम पल साल 1999 में आया था।

केके ने अपने करियर में कई हिट गीत दिए। 'यारों', 'तड़प तड़प के', 'बस एक पल', 'आंखों में तेरी', 'कोई कहे', 'इट्स द टाइम टू डिस्को' आदि केके के मशहूर गीतों में शुमार हैं। वहीं, तमाम हस्तियों के अलावा दिग्गज नेताओं ने भी केके के निधन पर शोक व्यक्त किया। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "मशहूर गायक कृष्णकुमार कुन्नथ की असमय मृत्यु की खबर सुनकर दुखी हूं। उनके गीत कई भावनाओं को व्यक्त करते हैं, जिस कारण हर आयु वर्ग में काफी मशहूर थे। हम उन्हें हमेशा उनके गीतों के माध्यम से याद रखेंगे। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।" 

टॅग्स :सिंगर केकेहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड सिंगरकृष्णकुमार कुन्नथ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!