लाइव न्यूज़ :

जब राज कुमार की वजह से शर्मिला टैगोर को बिना एसी वाली कार में खिड़की बंद कर सफर करना पड़ा, जानिए ये किस्सा

By अनिल शर्मा | Updated: December 9, 2021 09:08 IST

साल 1965 में यश चोपड़ा की फिल्म वक्त में  शर्मिला ने राज कुमार, शशि कपूर, बलराज साहनी, साधना और सुनील दत्त के साथ काम किया था। फिल्म के कुछ दृश्य नैनीताल में फिल्माए जाने थे। शर्मिला को कार से ही जाना था।

Open in App
ठळक मुद्देशर्मिला टैगोर साल 1965 में राज कुमार के साथ यश चोपड़ा की फिल्म वक्त में काम किया था इस फिल्म से जुड़े किस्से शर्मिला टैगोर ने साझा किया थाशर्मिला ने 8 दिसंबर को अपना 77वां जन्मदिन मनाया

मुंबईः दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने बुधवार को अपना 77वां जन्मदिन मनाया। 60 से लेकर 80 के दशक के दौरान बंगाली और हिंदी सिनेमा में सिल्वर स्क्रीन पर राज करने वाली शर्मिल टैगोर के पास एक लोकप्रिय फिल्म स्टार के रूप में अपने दिनों की कई दिलचस्प कहानियां हैं। शर्मिला को एक बार अपने सह कलाकार अभिनेता के लिए कार की खिड़कियां बंद कर बिना एसी में सफर करना पड़ा था।

साल 1965 में यश चोपड़ा की फिल्म वक्त में  शर्मिला ने राज कुमार, शशि कपूर, बलराज साहनी, साधना और सुनील दत्त के साथ काम किया था। फिल्म के कुछ दृश्य नैनीताल में फिल्माए जाने थे। शर्मिला को कार से ही जाना था। हालांकि इस दौरान वह न तो कार की खिड़की खोल सकीं और ना ही एसी को ऑन कर पाईं। इस किस्से को शर्मिला ने द टेलीग्राफ को दिए साक्षात्कार में बयां किया था। 

शर्मिला ने बताया था, “मुझे याद है कि मैं नैनीताल जा रहा थी। राज कुमार भी साथ में थे। सब जानते हैं कि वे विग पहनते थे। इस दौरान वह रूमाल से अपना सिर बांध रखे थे। विग उड़ ना जाए, इसलिए हमने खिड़कियां नहीं खोली। उन दिनों एयर कंडीशनिंग नहीं थी। उनका विग निकल न जाए इसलिए हमें उसके बालों की वजह से परेशानी उठानी पड़ी।

शर्मिला एक और किस्सा साझा करते हुए बताया था कि उन्हें एक दृश्य के दौरान शशि कपूर के साथ एक कार चलानी पड़ी। लेकिन इसमें बदलाव किया गया और कार मुझे चलानी थी। लेकिन मुझे कार चलाना नहीं आता था। इसलिए हमें उन शॉट्स को नकली बनाना पड़ा। इसे लेकर शशि काफी नर्वस रहते थे। उन्होंने तब कहा, 'आप जानते हैं कि मेरे तीन बच्चे हैं, सावधानी से। गौरतलब है कि शर्मिला फिलहाल गुरुग्राम के पटौदी पैलेस में रहती हैं।

टॅग्स :शर्मीला टैगोरहिन्दी सिनेमा समाचारराजकुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!