लाइव न्यूज़ :

Happy Birthday Rekha: जब रेखा ने अफेयर को लेकर किया था खुलासा, कहा अमिताभ जया को चोट कैसे पहुंचा सकते हैं

By वैशाली कुमारी | Updated: October 10, 2021 14:42 IST

रेखा की प्रोफेशनल लाइफ ही नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ चर्चा का विषय बनी रही है। फिल्म जगत में उनकी और मेगास्टार अमिताभ बच्चन के अफेयर के किस्से आज भी मशहूर हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे रेखा का जन्म 10 अक्टूबर 1954 को हुआ थाइस साल वह अपना 67 वां जन्मदिन मना रही है

हिंदी सिनेमा के गोल्डन एरा की मशहूर अभिनेत्री रेखा को कौन नहीं जानता है। अपनी अदाकारी से लोगों के दिल में जगह बनाने वाली रेखा ने एक बार एक्टिंग की दुनिया में पैर रखने के बाद पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा। वह एक के बाद एक सुपरहिट फिल्मों में ऐक्टिंग करती हुई नजर आई थी। रेखा की प्रोफेशनल लाइफ ही नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ चर्चा का विषय बनी रही है। फिल्म जगत में उनकी और मेगास्टार अमिताभ बच्चन के अफेयर के किस्से आज भी मशहूर हैं। आज अभिनेत्री के बर्थडे पर हम आपको बताएंगे की रेखा ने अपने और अमिताभ बच्चन के अफेयर के बारे में क्या बातें कही थी। 

अभिनेत्री रेखा का जन्म 10 अक्टूबर 1954 को हुआ था। इस साल वह अपना 67 वां जन्मदिन मना रही है। बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन और रेखा के अफेयर हमेशा से चर्चा का विषय बने रहे हैं। रेखा ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि अमिताभ बच्चन जया बच्चन को इसलिए नहीं छोड़ना चाहते थे क्योंकि उन्हें किसी को भी दुख पहुंचाना पसंद नहीं था। रेखा हमेशा खुलकर अपने और अमिताभ के रिश्ते पर बात करती आई हैं लेकिन अमिताभ ने हमेशा अपने अफेयर पर चुप्पी साधी है।

कुछ रिपोर्ट के मुताबिक यह दावा किया गया कि रेखा और अमिताभ बच्चन के अफेयर से जया बच्चन बहुत ज्यादा आहत थी। जिसकी वजह से रेखा और अमिताभ को स्क्रीन पर रोमांटिक सीन करते हुए देखकर जया रो पड़ती थी। एक इंटरव्यू में रेखा ने इस बात को लेकर खुलासा किया कि अमिताभ ने उन्हें सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया। इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। रेखा ने कहा कि वह उनके रिश्ते को स्वीकार नहीं करते क्योंकि उन्हें लोगों को चोट पहुंचाना पसंद नहीं है। तो वह जया को कैसे चोट पहुंचा सकते हैं वह तो उनकी अपनी पत्नी है।

टॅग्स :रेखाअमिताभ बच्चनहिन्दी सिनेमा समाचारहैप्पी बर्थडे
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच