लाइव न्यूज़ :

जब आरडी बर्मन ने दी कुमार सानू को गालियां, गायक ने सुनाया मजेदार किस्सा

By शिवेंद्र कुमार राय | Updated: March 22, 2023 17:39 IST

कुमार सानू ने कहा कि आर डी बर्मन दूरदर्शी थे और उन्हें पता था कि किस गाने को कैसे प्रस्तुत करना है। कुमार सानू ने बताया कि उन्होंने कई शानदार गाने गाए हैं लेकिन 1990 में आशिकी फिल्म का गाना 'नजर के सामने जिगर के पास' उनके दिल के बेहद करीब है।

Open in App
ठळक मुद्देकुमार सानू ने कुछ शानदार किस्सों के बारे में बात कीबताया- जब आर डी बर्मन बहुत खुश होते थे तो गालियां देते थेकहा- 'नजर के सामने जिगर के पास' गाना उनके बेहद करीब

नई दिल्ली: कुमार सानू को आज भी आज भी 90 के दशक में गाए गए उनके सदाबहार गानों के लिए याद किया जाता है। आज से 20-25 साल पहले गाए गए गानें आज लोगों की जुबान से नहीं उतरते। कुमार शानू दुनिया ने अब तक 21000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए हैं। हाल ही में कुमार शानू ने अपने करियर में गाए बेहतरीन गानों और कुछ शानदार किस्सों के बारे में बात की।

इंडियन एक्सप्रेस के साथ बात करते हुए कुमार सानू ने एक किस्सा बताया जब आर डी बर्मन ने उन्हें गालियां सुनाई थीं। कुमार शानू ने बताया कि ये उस समय की बात है जब वह 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' गाने को रिकार्ड करने वाले थे। तब आर डी बर्मन गायन कक्ष में आए और मुझसे कहा, देखो इस गाने में कई बार 'जैसे' शब्द का प्रयोग हुआ है। जैसे खिलता गुलाब, जैसा शायर का ख्वाब, जैसी उजली ​​किरण, जैसे बन में हिरन...' एक ही मुखड़े में कई 'जैसे' थे। आर डी बर्मन ने कुमार सानू से कहा कि वो चाहते हैं कि हर 'जैसे'को अलग तरीके से गाया जाए। अगर ऐसा हुआ तो गाना जरूर हिट होगा। कुमार सानू ने ऐसा ही किया और गाना हिट हो गया। कुमार सानू ने बताया कि रिकॉर्डिंग समाप्त होने के बाद आरडी बर्मन ने उन्हें गले लगाया, माथा चूमा और गालियां देने लगे। इससे शानू बहुत हैरान हुए। जब उन्होंने इसके बारे में एक सहयोगी से पूछा तो बताया गया कि जब आर डी बर्मन बहुत खुश होते हैं तो गालियां देते हैं। 

कुमार सानू ने कहा कि आर डी बर्मन दूरदर्शी थे और उन्हें पता था कि किस गाने को कैसे प्रस्तुत करना है। कुमार सानू ने बताया कि उन्होंने कई शानदार गाने गाए हैं लेकिन 1990 में आशिकी फिल्म का गाना 'नजर के सामने जिगर के पास' उनके दिल के बेहद करीब है। उन्होंने बताया कि नजर के सामने... पहला पहला गाना था जो मैंने फिल्म के लिए गाया था। उस रिकॉर्डिंग के दौरान  नदीम-श्रवण ने कुमार शानू की तारीफ में कहा था कि 'तुम टाइगर हो!'। सानू ने बताया कि उस दिन से मैं संगीतकारों के बीच टाइगर के नाम से जाना जाने लगा। जब मैंने रिकॉर्डिंग पूरी कर ली, तो उन्होंने मुझ पर 500, 200, 100 रुपये के नोट बरसाए गए। यह एक अविस्मरणीय क्षण था। 

टॅग्स :आरडी बर्मनहिन्दी सिनेमा समाचारमुंबईशाहरुख खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच