लाइव न्यूज़ :

'मेरे चेहरे पर मत मारो मैं अभिनेता बनना चाहता हूं', जब 25 लड़कों से पीटते हुए बोले थे राजकुमार

By अनिल शर्मा | Updated: August 31, 2021 09:02 IST

राजकुमार राव आज अपना 37 वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता एक ऐसी लड़की के साथ डेटिंग के बारे में जिक्र किया है, जिसका पहले से ही एक प्रेमी था। तब वह 11 वीं कक्षा में थे। अभिनेता ने खुलासा किया कि उन्हें 25 लोगों ने पीटा था।

Open in App
ठळक मुद्देराजकुमार राव बचपन से ही अभिनेता बनना चाहते थेइसके लिए उन्होंने काफी मेहनत भी किया राजकुमार राव ने साल 2010 में फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव का आज जन्मदिन है। वह 37 साल के हो चुके हैं। गुरुग्राम में जन्में राजकुमार बचपन से ही अभिनेता बनने का सपना देखा करते थे। उन्होंने न केवल उस सपने को हासिल करने की दिशा में काम किया बल्कि आज देश के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक के रूप में भी जाने जाते हैं। बचपन उनका काफी शरारतोंभरा रहा है। खासकर वह स्कूल में काफी शरारत किया करते थे। राजकुमार ने एक बार खुलासा किया था कि वह बचपन में गुंडे टाइप थे। 

कॉलेज से जुड़ा ही उनका एक दिलचस्प किस्सा है। राजकुमार राव तब 11वीं में थे और वह एक लड़की के प्यार में पड़ गए थे। उस साल, जब राजकुमार ने एक लड़की को बास्केटबॉल खेलते हुए देखा, तो उन्हें कुछ कुछ होता है की याद आई और उन्हें लगा कि उन्हें अपनी 'अंजलि' मिल गई है। लेकिन दुर्भाग्य से उस लड़की को उसका अमन पहले से ही मिल गया था।

राजकुमार राव ने उन दिनों को याद करते हुए कहा, ‘मैं गुडगांव में ब्लू बेल्स स्कूल में दाखिल हुआ था, वह स्कूल काफी मॉडर्न था। मैं शुरू से ही शाहरुख खान का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं। तो मैं उस दौरान कुछ-कुछ होता है देखकर आया था। मैंने स्कूल में एक लड़की को बास्केट बॉल खेलते हुए देखा जिसके बाल बिलकुल फिल्म वाली अंजलि (काजोल) की तरह थे। मैंने सोचा ‘अंजलि’। मैंने उसे देखने के बाद शाहरुख की एक्टिंग करते हुए कहा, ‘मैंने उसकी मां को ढूंढ लिया। उस समय किसी न किसी तरह से हम साथ आए हमने एक-दूसरे को डेट किया, लेकिन उसका पहले से ही बॉयफ्रेंड था।

राजकुमार राव ने आगे कहा, ‘वह एक जाट लड़का था और निश्चित रूप से वो मुझे मारने आए थे। लॉ कॉलेज के कुछ 25 जाट लड़के थे, लेकिन उस समय तक मैं एक संत लड़का बन चुका था। मैंने सोचा, ‘अब बस हो गया अब नहीं लड़ना। मुझे अभिनेता बनना है। वो मुझे मार रहे थे। 25 लड़के कह रहे थे ‘बंदूक निकाल और इसे शूट कर। मैं बैठा हुआ था, लेकिन मेरे दो पंजाबी दोस्त उनसे ये कह रहे थे ‘आप उसे मत मारो, चाहो तो मुझे मार लो’।

राजकुमार बताते हैं कि दोस्तों के साथ वे भी उनलोगों से चिल्ला कर कह रहे थे मेरा विश्वास करो यह सच है। मेरे चेहरे पर मत मारो, मैं अभिनेता बनना चाहता हूं। बता दें राजकुमार राव ने साल 2010 में फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वे कई फिल्मों का हिस्सा रहे। काफी संघर्षों के बाद राजकुमार राव आज एक बेहतरीन अभिनेता में शुमार किए जाते हैं।

टॅग्स :राजकुमार रावबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!