लाइव न्यूज़ :

जब नुसरत भरुचा को दिखा था कुछ ऐसा, देखकर छोड़ दिया था होटल

By वैशाली कुमारी | Updated: November 30, 2021 21:13 IST

फिल्म मराठी फिल्म लपाछापी की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में नुसरत भरुचा लीड रोल में है। अभिनेत्री के किरदार की काफी तारीफ भी हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देनुसरत ने छोरी फिल्म के साथ-साथ प्यार का पंचनामा, प्यार का पंचनामा 2, सोनू के टीटू की स्वीटी, छलांग, ड्रीम गर्ल और आकाशवाणी समेत कई फिल्मों में काम किया हैनुसरत आगे बोली मैं बचपन से मानती हूं कि भूत होते हैं

बॉलीवुड अभिनेत्रीनुसरत भरूचा हाल ही में फिल्म छोरी में नजर आई है। यह फिल्म मराठी फिल्म लपाछापी की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में नुसरत भरुचा लीड रोल में है। अभिनेत्री के किरदार की काफी तारीफ भी हो रही है। छोरी फिल्म एक हॉरर फिल्म है। हाल ही में एक इंटरव्यू में जो नुसरत से यह सवाल किया गया कि वह भूतों पर भरोसा करती हैं और क्या उन्होंने कभी अपने जिंदगी में कोई पैरानॉर्मल एक्टिविटी महसूस की है तो उन्होंने जवाब दिया कि एक बार उन्हें अजीब सा महसूस हुआ था। उन्होंने कुछ ऐसा अनुभव किया था जिससे उनकी जान खतरे में पड़ी थी और वह 30 सेकंड के लिए होटल छोड़ कर भाग गई थी। 

नुसरत आगे बोली मैं बचपन से मानती हूं कि भूत होते हैं। एक बार मैं शूटिंग के लिए दिल्ली गई थी और एक होटल में ठहरी हुई थी। वहां मुझे कुछ अजीबोगरीब लगा। उस कमरे में एक छोटा सा वार्डरोब एरिया था। जहां मैं अपने कपड़े रख सकती थी और सूटकेस रखने के लिए टेबल था। मैंने टेबल पर अपना सूटकेस खुला छोड़ा हुआ था लेकिन जब मैं सुबह उठी तो सब कुछ पहले जैसा नहीं था। सूटकेस नीचे रखा हुआ था पूरे कपड़े फ्लोर पर बिखरे पड़े हुए थे। मुझे अच्छी तरह से याद है कि सोने से पहले मैंने सूटकेस वैसे रखा नहीं था जैसे बाद में मुझे मिला वहां कुछ तो था जो कि नॉर्मल नहीं था। 

अभिनेत्री ने आगे बताया कि बेशक मुझे तो अपनी जान का खतरा लगा और मैंने 30 सेकेंड के अंदर वह होटल छोड़ दिया। वह बहुत डरावना अनुभव था। यहां तक कि मेरे स्टाफ ने जब आकर सब कुछ देखा तो वह सिर्फ इतना बोले मैम हमें यहां से चलना चाहिए। आपको बता दें कि नुसरत ने छोरी फिल्म के साथ-साथ प्यार का पंचनामा, प्यार का पंचनामा 2, सोनू के टीटू की स्वीटी, छलांग, ड्रीम गर्ल और आकाशवाणी समेत कई फिल्मों में काम किया है।

टॅग्स :नुसरत भरूचाबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम